गिरिडीह में डायन का आरोप लगाकर महिला को पीटा

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गिरिडीह: बेंगाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत लुप्पी पंचायत के एक गांव में डायन (witch) बिसाही का आरोप लगाकर एक महिला के साथ मारपीट की गई।

उसके सिर पर गंभीर चोट पहुंची है। उसे गिरिडीह जिला अस्पताल रेफर (Refer) किया गया है।

घायल महिला के परिजनों का आरोप है कि उनके पड़ोस में रहने वाले एक परिवार के सदस्यों ने डायन का आरोप लगाकर मारपीट की।

पीड़ित परिवार ने थाने में आवेदन देकर कानूनी कार्रवाई (legal action) की मांग की है। इस संबंध में बेंगाबाद थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि आवेदन मिला है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

Share This Article