कांग्रेस नेत्री पुष्पा की हत्या के आरोप में भतीजा रॉकी सहित चार को हुई जेल

News Aroma Media
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

न्यूज़ अरोमा दुमका: कांग्रेस नेत्री पुष्पा हिम्मत सिंहका के हत्याकांड का मुख्य नामजद आरोपित रॉकी हिम्मत सिंहका सहित चार को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया गया।

पुलिस ने सोमवार को चारों आरोपितों को स्थानीय सीजेएम एसएन ठाकुर की कोर्ट में पेश किया।

कोर्ट के आदेश पर चारों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

दरअसल मुख्य आरोपित रॉकी हिम्मत सिंहका, उसके पिता शिवकुमार हिम्मत सिंहका, दोस्त अभिषेक हिम्मत सिंहका और ममेरा भाई कैलाश हिम्मत सिंहका ने रविवार को कोलकाता के लेकसिटी थाना में आत्मसमर्पण कर दिया था।

पुलिस हत्या में प्रयुक्त रिवाल्वर अभी बरामद नहीं कर सकी। अब पुलिस पूछताछ के लिए मुख्य आरोपित को कोर्ट के आदेश से रिमांड पर ले सकती है।

उल्लेखनीय है कि नामजद रॉकी पर 07 नवम्बर को दिनदहाड़े बीच बाजार में आपसी रंजिश में चाची पुष्पा हिम्मत सिंहका की गोली मार कर हत्या करने का आरोप है।

हत्या के विरोध में लोगों ने बाजार बंद कर आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए विभिन्न संगठनों ने दबाव बनाया था। बाद में आरोपितों ने पुलिस के दबाव में कोलकाता के लेकसिटी थाना में रविवार को आत्मसमर्पण किया था।

Share This Article