लाइफस्टाइल

नए साल में इन राशि वालों की पलट जाएगी किस्मत, जिंदगी में लग जाएंगे चार चांद…

2024 Horoscope: वार्षिक राशिफल 2024 (Yearly Horoscope 2024) में सभी 12 राशियों के जीवन के विभिन्न पहलुओं के बारे में जानकारी शामिल है। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों के लिए साल 2024 की भविष्यवाणी क्या हैं।

मेष राशि

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मेष राशि (Aries) के जातकों में नेतृत्व क्षमता गजब की होती है। दरअसल मेष राशि का स्वामी ग्रह मंगल देव हैं जो कि साहस और पराक्रम के देवता माने गए हैं।

आमतौर पर इस राशि के लोग स्पष्टवादी और निडर स्वभाव के होते हैं। मेष राशि के जातक बहुमुखी प्रतिभा के धनी होते हैं। ये लोग हमेशा ऊर्जावान और जिंदादिल इंसान होते हैं।

साल की शुरुआत में देव गुरु बृहस्पति मार्गी हो जाएंगे जिनका गोचर आपके प्रथम भाव में ही हो रहा है। देव गुरु बृहस्पति के मार्गी होने से आपके जीवन में बड़े सकारात्मक परिणाम आएंगे।

देव गुरु आपके भाग्य के स्वामी है और उनका गोचर आपके लग्न में ही हो रहा है। ऐसे में साल 2024 की शुरुआत से ही आपको अपने भाग्य का पूरा साथ मिलने वाला है। इस साल आपको प्रचुर मात्रा में धन प्राप्त होगा और निवेश से भी भरपूर लाभ आपको प्राप्त होगा। आपके घर में खुशी आएगी और कई अटके काम पुरे होंगे।

नए साल में इन राशि वालों की पलट जाएगी किस्मत, जिंदगी में लग जाएंगे चार चांद… - In the new year, the luck of people of these zodiac signs will change, life will get better…

30 जून को वक्री होने से पहले उच्च कोटि का धन योग आपके लिए शनि देव बना रहे है। ऐसे में आपके आय के एक से अधिक स्तोत्र हो सकते है और अनेक माध्यमों से आपको धन की प्राप्ति होगी। इस साल आप अपने पुरुषार्थ और भाग्य के द्वारा अच्छा धन लाभ प्राप्त करने में सक्षम सिद्ध होंगे।

साल 2024 में मई के महीने के बाद आपका प्रथम भाव कर्तरी योग में आ जाएगा। यह तब होता है जब किसी भी भाव के दोनों और ग्रह होते है। ऐसे में आपके लग्न भाव की शुभता में अच्छी वृद्धि होगी।

यह वो समय होगा जब आपके जीवन में अच्छे लोगों का प्रवेश होगा। इस समय अविवाहित जातकों के विवाह की भी पूरी उम्मीद है। आपको कोई बड़ा पुरुस्कार प्राप्त हो सकता है।

पुरे साल 2024 में केतु महाराज आपके छठे भाव में विराजमान है। केतु का फल मंगल के ही समान होता है ऐसे में यहां विराजमान केतु आपको अपने शत्रुओं पर विजय प्राप्त करने में मदद करेगा।

इसके अलावा अगर आपका कोई कोर्ट केस चल रहा है तो उसमें भी केतु की कृपा से आपको राहत प्राप्त होने की उम्मीद है। इस साल आपका नौकरी परिवर्तन भी पूरी तरह से आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आपके शत्रु चाहे कितना ही प्रयास कर ले आपको परास्त नहीं कर पाएंगे।

वृष राशि

वृष राशि (Taurus) के व्यक्ति व्यावहारिक, स्थायी और विश्वसनीय होते हैं। जिन्दगी इनके सामने जैसी आती है, ये उसी के हिसाब से अपने लक्ष्य की ओर लगातार आगे बढ़ते जाते हैं, लेकिन इनकी चाल धीमी रहती है। इनकी ताकत इनका स्थायित्व, ईमानदारी और कड़ा संकल्प होता है।

साल की शुरुआत में ही देव गुरु बृहस्पति आपके द्वादश भाव में मार्गी हो जाएंगे। देव गुरु आपके अष्टम और लाभ स्थान के स्वामी होकर विदेश भाव में मार्गी हो जाएंगे।

इससे ना सिर्फ आपकी सेहत में सुधार होगा बल्कि आपके बढ़ते खर्चों पर भी लगाम लगने वाली है। इसके अलावा आपके जीवन में जो रूकावट आ रही थी वो भी अब दूर होना शुरू हो जानी है। इसके अलावा विदेश में काम कर रहे जातकों को भी लाभ होने की पूरी सम्भावना दिखाई दे रही है।

आपकी कुंडली में इस समय देव गुरु बृहस्पति विपरीत राजयोग बना रहे है। अष्टम भाव के स्वामी होकर मई के महीने तक उनका गोचर आपके द्वादश भाव में होगा,इस प्रभाव से आपको विपरीत राजयोग के परिणाम प्राप्त होंगे।

अगर आपको कोई क़ानूनी समस्या आ रही थी तो अब उसका समाधान नए साल में आपको मिलने वाला है। नए साल में आपको गुरु के प्रभाव से आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है। गूढ़ विधाओं में आपकी रूचि बढ़ सकती है।

नए साल में इन राशि वालों की पलट जाएगी किस्मत, जिंदगी में लग जाएंगे चार चांद… - In the new year, the luck of people of these zodiac signs will change, life will get better…

रहस्य और आध्यात्म के कारक ग्रह केतु इस पुरे 2024 में आपके पंचम भाव में गोचर करने जा रहे है। ऐसे में आपको शेयर मार्किट और लॉटरी से अच्छा धन मिलने की सम्भावना है। केतु ज्ञान और शोध के भी कारक है ऐसे में जो उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे है उनके लिए केतु काफी अच्छी सफलता लेकर के आने वाला है, वही तकनीक से जुड़े जातक नए नए अविष्कार करने में भी समर्थ होंगे। वही जो जातक मन्त्र साधना करने में लगे हुए है उन्हें सिद्धि प्राप्त हो सकती है।

वृष राशि के जातकों के लिए शनि एक योगकारक ग्रह है और उनका गोचर आपके कर्म भाव में ही हो रहा है। 30 जून तक शनि देव दशम भाव में मार्गी ही रहने वाले है।

ऐसे में वृष राशि के जातको के लिए शश: नाम का राजयोग बन रहा है जो की पंच महापुरुष योग के नाम से जाना जाता है। इसके प्रभाव से व्यक्ति को कार्य स्थल पर ना सिर्फ अच्छी सफलता प्राप्त होती है बल्कि उसके उच्च पद प्राप्ति के योग भी बनते है। किसी नई कंपनी का निर्माण भी किया जा सकता है।

साल 2024 वृष राशि के जातकों के प्रेम और विवाह के लिहाज से भी अच्छा रहने वाला है। मई के महीने के बाद, देव गुरु बृहस्पति की सप्तम दृष्टि आपके विवाह स्थान पर होगी और पंचम दृष्टि प्रेम के स्थान पर होगी।

ऐसे में जिनका विवाह नहीं हुआ है उन जातकों के विवाह का योग दिखाई दे रहा है वहीं आपके प्रेम संबंध में प्रगाढ़ता आने वाली है। जो विवाहित जातक है उन्हें अपनी पत्नी का पूर्ण सहयोग और समर्थन प्राप्त होगा और पत्नी से अच्छा सुख प्राप्त होने की उम्मीद है।

मिथुन राशि

मिथुन राशि (Gemini) के जातक हाजिर जवाब और फुर्तीले होते हैं। जुड़वा के प्रतीक चिन्ह वाले ये जातक आकर्षक और दोस्ताना होते हैं। इनकी जिज्ञासु प्रवृत्ति और चतुराई इन्हें सामाजिक समारोहों और पार्टी के आकर्षण का केंद्र बना देती हैं। ये न केवल अच्छे बातचीत करने वाले होते हैं, बल्कि अच्छे सुनने वाले भी होते हैं। इनके लिए रिश्ते भी बहुत महत्व रखते हैं। जिसके लिए ये अपने व्यस्त दिनचर्या से समय निकाल कर जिंदगी के अलग-अलग क्षेत्रों के लोगों से मिलते हैं।

देव गुरु बृहस्पति साल की शुरुआत से ही आपके लाभ स्थान में गोचर कर रहे हैं। सप्तम और दशम भाव के स्वामी होकर गुरु आपके लाभ स्थान में साल की शुरुआत में ही मार्गी हो जाएंगे।

ऐसे में आपको गुरु से जुड़े शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। साल के शुरू के 4 महीने आपको ना सिर्फ अच्छा लाभ होगा बल्कि अलग अलग जगह से आपको आय की प्राप्ति होगी। सोने चांदी के निवेश से आपको अच्छा धन लाभ प्राप्त होगा और आपके मित्र भी इस समय आपके सहायक सिद्ध होंगे।

साल 2024 आपके करियर के लिहाज से एक अच्छा वर्ष कहा जा सकता है। ग्रहों की स्थिति यह बता रही है की इस साल आपका करियर अच्छी ग्रोथ करने वाला है।

नए साल में इन राशि वालों की पलट जाएगी किस्मत, जिंदगी में लग जाएंगे चार चांद… - In the new year, the luck of people of these zodiac signs will change, life will get better…

इसके आलावा जो जातक अपना खुद का काम शुरू करने की इच्छा रखते है उनके लिए भी नए रास्ते खुलने की पूरी उम्मीद है। अगर आप अपनी पत्नी के साथ साझेदारी में काम शुरू करना चाहते है तो आपके लिए समय बहुत अच्छा है। व्यापारी वर्ग को भी इस समय अच्छा मुनाफा प्राप्त होने की उम्मीद है।

आपके प्रेम और विवाह के नज़रिये से भी यह साल आपके लिए खुशियाँ लेकर के आ रहा है। ऐसे जातक जिनका विवाह नहीं हो रहा था या विवाह में अड़चन आ रही थी अब उनका विवाह हो जाएगा।

इसके अलावा प्रेम विवाह के लिए भी आपके परिवारजनों की सहमति आपको प्राप्त हो सकती है। दूसरी ओर जो विवाहित जातक है उनके जीवन में प्रेम और रोमांस का मज़ा बना रहेगा। आपको अपनी पत्नी से कोई कीमती तोहफा भी मिल सकता है जो यादगार होगा।

इस साल मई 2024 से ही देव गुरु बृहस्पति और शनिदेव आपके छठे भाव यानी शत्रु भाव पर दृष्टिपात करेंगे। इस भाव से जातक के रोग, ऋण और शत्रु का विचार किया जाता है।

ऐसे में इन मामलों में आपको सफलता मिलने के योग दिखाई दे रहे है। अगर आप कर्जे की समस्या से जूझ रहे थे तो वो अब हल हो सकती है। वही आपके शत्रु भी आपको अधिक परेशान नहीं कर पाएंगे। नौकरी बदलने के बारे में अगर सोच रहे है तो आपको अच्छी नौकरी की प्राप्ति हो सकती है।

पाप ग्रह शनि साल भर आपके भाग्य स्थान में विराजमान रहने वाले है। ऐसे में शनि की सप्तम दृष्टि आपके तीसरे भाव पर होगी। इसके प्रभाव से पुरे साल आप अपनी मेहनत का अच्छा परिणाम प्राप्त करेंगे वही आपके कार्य स्थल पर भी आपको अपने सीनियर्स का सहयोग प्राप्त होता रहेगा।

मीडिया और लेखन से जुड़े जातकों को साल भर अच्छी प्रसिद्धि प्राप्त होगी अगर भाई बहनों के साथ कोई मनमुटाव था तो वो भी खत्म हो सकता है। साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी।

कर्क राशि

कर्क राशि (Cancer zodiac sign) के जातक संवेदनशील और भावनात्मक होते हैं और अपने घर और परिवार के आराम के साथ बहुत खुश रहते हैं। घरेलू मोर्चे पर शांतिपूर्ण माहौल में ये अपना सबसे बेहतर प्रदर्शन करते हैं।

अपने मूल स्वभाव से पोषित कर्क राशि के जातक एक गहरी मातृ वृत्ति के अधिकारी और सहज और स्वाभाविक ज्ञान से परिपूर्ण होते हैं।

देव गुरु बृहस्पति इस समय आपके दशम भाव में गोचर कर रहे है और साल की शुरुआत में ही वो आपके दशम भाव में मार्गी हो जाने है। देव गुरु को शुभ ग्रह कहा जाता है और ऐसे में आपके कर्म भाव में उनका मार्गी होना सकारात्मक परिणाम लेकर के आने वाला है।

शुरू के 4 महीनों में आप अपने कर्म स्थल पर अच्छा परिणाम प्राप्त करेंगे। आपको प्रमोशन का तोहफा प्राप्त हो सकता है। आपको किसी बड़े प्रोजेक्ट को लीड करने के लिए चुना जा सकता है। आप नौकरी भी बदल सकते हैं।

शनि देव जो कि कर्म प्रधान ग्रह है वह पुरे वर्ष आपके अष्टम भाव में विराजमान रहने वाले है। शनि देव अच्छे कर्म के अच्छे और बुरे कर्म के बुरे फल प्रदान करते है लेकिन ये आध्यात्म के भी कारक माने गए है।

ऐसे में कर्क राशि के वो जातक जो एकांत में रहकर साधना करने की सोच रहे है उनके लिए समय शुभ रहने वाला है। इस समय गूढ़ विद्या और तंत्र मन्त्र को सीखने का अच्छा समय है। शनि आपके सप्तम भाव के भी स्वामी है ऐसे में आपको अपनी पत्नी की सेहत का ध्यान रखना होगा।

नए साल में इन राशि वालों की पलट जाएगी किस्मत, जिंदगी में लग जाएंगे चार चांद… - In the new year, the luck of people of these zodiac signs will change, life will get better…

साल 2024 में 30 जून को जब शनि देव वक्री हो जायेगे तो आपको आकस्मिक दुर्घटना का शिकार होना पड़ सकता है ,शनि देव के गोचर के कारण कोई पुरानी बीमारी दोबारा आपको परेशान कर सकती है ऐसे में आपको सर्तक और सावधान रहना होगा। वक्री शनि आपके कार्य स्थल पर भी कुछ कठिनाई पेश कर सकते है। आप किसी साजिश का शिकार हो सकते है। अगर आप राजनीति में है तो आपके ऊपर कोई बड़ा लांछन लगाने का प्रयास किया जा सकता है।

4 – सूर्य आपके धन स्थान के स्वामी है और 12 साल बाद उच्च के सूर्य की युति गुरु से होगी। 14 अप्रैल को दशम भाव में हो रही यह युति आपके लिए बेहद शुभ है।

इस समय आपको अचानक से धन प्राप्ति हो सकती है। कार्य के सिलसिले में की गई यात्रा सफल होगी। कोर्ट केस में आपकी विजय होगी। आपकी वाणी की प्रखरता से आपके अनेक कार्य सम्पन्न होंगे। अगर आप राजनीतिक सलाहकार है तो आपके लिए समय बहुत अच्छा होगा। आपको तरक्की मिलेगी।

साल 2024 में पूरे वर्ष राहु की दृष्टि आपके लग्न भाव पर होगी। राहु एक मायावी ग्रह है और अक्सर जातक को कल्पना लोक में लेकर जाता है। ऐसे में हो सकता है कि आपके आस पास कुछ गलत लोग हो जो आपको गलत सलाह देकर नुकसान करवा दे।

ऐसे में आपको सलाह दी जाती है कि किसी पर भी अधिक भरोसा नहीं करें। आपको अँधेरे में रखकर आपसे कोई गलत कागज़ भी हस्ताक्षर करवाया जा सकता है ऐसे में भरपूर चौकन्ने रहने की आवश्यकता है।

साल 2024 में आपको प्रेम संबंध और शादीशुदा जीवन के लिहाज से थोड़ा संघर्ष करना पड़ेगा। साल की शुरुआत से ही आपके पंचम भाव पर शनि और राहु का प्रभाव बना हुआ है।

दोनों पाप ग्रह का प्रभाव आपके प्रेम जीवन के लिए नकारात्मक साबित हो सकता है। आपका प्रेमी हो सकता है कि आपकी भावनाओं के साथ खिलवाड़ करके आपको धोखा दे दे। इसके अलावा जो वैवाहिक जातक है उन्हें एक्स्ट्रा मैटेरियल अफेयर से बचना होगा वरना रिश्ता खत्म होने की नौबत आ सकती है।

सिंह राशि

सिंह राशि (Leo sun sign) के जातक बहुत ही जुनूनी होते हैं। वह अपने रिश्तो में पूरे दिल से इन्वेस्ट करते हैं। सिंह राशि के जातकों की लव लाइफ बहुत ही रोमांटिक होती है।

सिंह राशि के जातकों का आपसी प्रेम बहुत ही गहरा होता है जिससे इनके रिश्तो की बॉन्डिंग और स्ट्रांग होती है। सिंह राशि के जातकों में गजब की कम्युनिकेशन स्किल होती है। इस वजह से वह अपनी भावनाओं को बहुत ही अच्छी तरह से इजहार कर पाते हैं। इस गुण के कारण वह अपने लाइफ पार्टनर को अपनी ओर अट्रैक्ट कर पाते हैं।

साल 2024 की शुरुआत में ही देव गुरु बृहस्पति आपके भाग्य स्थान में गोचर करते हुए मार्गी हो जाएंगे। देव गुरु आपके पंचम और अष्टम भाव के स्वामी है।

नए साल में इन राशि वालों की पलट जाएगी किस्मत, जिंदगी में लग जाएंगे चार चांद… - In the new year, the luck of people of these zodiac signs will change, life will get better…

ऐसे में देव गुरु का मार्गी होना आपके लिए शुभ परिणाम लेकर आने वाला है। जो नव विवाहित है उन्हें संतान प्राप्ति की सम्भावना दिखाई दे रही है। साल के शुरू के 4 महीने आपको शेयर मार्किट में अच्छा लाभ और मुनाफा प्राप्त हो सकता है। छात्र वर्ग के लिए प्रतियोगी परीक्षा में सफलता के योग दिखाई दे रहे है।

सिंह राशि के लिए शनि देव अशुभ फल कारक और प्रबल मारकेश है वही लग्नेश सूर्य के शत्रु भी है। ऐसे में साल भर शनि का गोचर आपके सप्तम भाव में होने जा रहा है।

इस समय आपको न सिर्फ आपकी पत्नी की सेहत का ध्यान रखना होगा बल्कि किसी भी प्रकार के मनमुटाव को टालना होगा। इस समय आप अगर साझेदारी में कोई काम शुरू करने की सोच रहे है तो सोच समझकर ही आगे बढ़ना होगा। इस साल आपको आर्थिक पक्ष को लेकर भी सजग रहना होगा।

इस साल 14 अप्रैल को सूर्य देव अपनी उच्च राशि मेष में प्रवेश करेंगे और 12 साल बाद मेष राशि में विराजमान गुरु से युति करने वाले है। ऐसे में आपको लग्नेश और पंचमेश की युति का लाभ प्राप्त होगा।

इस समय आपकी संतान पर आपको गर्व होगा और आपको समाज में अच्छा मान सम्मान प्राप्त होने के योग भी दिखाई दे रहे है। इस समय आपको अपने पिता की ओर से धन भी प्राप्त हो सकता है। किसी धार्मिक यात्रा पर गुरु से हुई मीटिंग जीवन बदलने का काम करेगी।

साल 2024 में केतु का गोचर पूरे वर्ष आपके द्वितीय भाव में रहने वाला है। इस भाव से वाणी, परिवार और संचित धन का विचार किया जाता है। केतु एक रहस्य के कारक ग्रह है।

इस भाव में केतु का गोचर आपकी वाणी को कठोर बना सकता है। कोर्ट कचहरी से जुड़े मामलों में आपको दिक्क्त का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि केतु मंगल के समान फल देने वाला कहा गया है ऐसे में छठे भाव पर केतु की दृष्टि आपके शत्रुओं का नाश करने में भी मददगार साबित होगी।

अगर प्रेम सम्बन्ध के लिहाज से देखा जाए तो साल 2024 आपके लिए मध्यम फल देने वाला है। इस साल आपको अपने प्रेमी से जुड़े मामलों में थोड़ा कम दखल देने की कोशिश करनी चाहिए।

आपका प्रेम बहुत जुनूनी है ऐसे में आपको थोड़े सब्र के काम लेना होगा। आपका प्रेम प्रस्ताव स्वीकार होगा लेकिन उसमे समय लगेगा। जो जातक विवाहित है उनके प्रेम और रोमांन्स में शनि के कारक बाधा दिखाई दे रही है। 30 जून के आप अपने पार्टनर से वाद विवाद न करे तो ही अच्छा होगा।

कन्या राशि

कन्या राशि (Virgo sun sign) के लोग आमतौर पर मध्यम कद के, काले बालों और आंखों वाले होते हैं और अपनी वास्तिवक आयु से कम के प्रतीत हाते हैं। कन्या राशि का स्वामी ग्रह बुध होता है।

इस राशि के लोग स्वभाव से बहुत महत्वाकांक्षी होते हैं। ये बहुत भावुक होते हैं और दूसरों की हर छोटी से छोटी बात का ध्यान रखते हैं। ये लोग दूसरों को खुश रखते हैं।

कन्या राशि के जातकों के लिए साल की शुरुआत में ही देव गुरु बृहस्पति अष्टम भाव में मार्गी हो जायेंगे। देव गुरु आपके चौथे और सप्तम भाव के स्वामी है ऐसे में आपको अब अच्छा स्वास्थ्य लाभ होने की उम्मीद है।

हाल ही में परिवार में हुई कलह के कारण आपको मानसिक तनाव भी हुआ है लेकिन देव गुरु के मार्गी होने से अब आपकी सभी पुरानी समस्या खत्म होने की उम्मीद है। इस दौरान अगर आपके किसी को धन उधार दिया था तो वो भी आपको मिलने की पूरी उम्मीद है।

नए साल में इन राशि वालों की पलट जाएगी किस्मत, जिंदगी में लग जाएंगे चार चांद… - In the new year, the luck of people of these zodiac signs will change, life will get better…

कन्या राशि के जातकों के लिए धर्म और न्याय के कारक शनिदेव पूरे वर्ष छठे भाव यानी कि शत्रु भाव में गोचर करेंगे इस भाव में शनि का गोचर आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर क्या आएगा इस दौरान आपकी नौकरी में आप अच्छी तरक्की करेंगे और पूरे साल आपके शत्रु आपका कुछ भी नहीं बिगाड़ पाएंगे अगर आप बैंक का लोन नहीं चुका पा रहे थे तो इस साल आपको इसमें सफलता प्राप्त हो सकती है। किसी पुरानी बीमारी से भी आपको निजात प्राप्त होगी।

ग्रहों के राजा कहे जाने वाले सूर्य देव आपके द्वादश भाव के स्वामी हैं और 14 अप्रैल को उनका गोचर उनकी उच्च राशि मेष राशि में होगा। 12 साल के बाद देवगुरु बृहस्पति से उनकी युति अष्टम भाव में होगी।

विपरीत राजयोग के कारण आपको सूर्य गुरु की युति बहुत अच्छे परिणाम देने वाली होगी। इस दौरान किसी समुद्री यात्रा से आपको फायदा हो सकता है।

विदेश में काम कर रहे जातकों को बहुत अच्छी तरक्की मिल सकती है। सरकारी नौकरी कर रहे जातकों को प्रमोशन प्राप्त हो सकता है और कोई छिपा हुआ खजाना भी आपको मिल सकता है।

इस पूरे साल धर्म और रहस्य के कारक केतु का गोचर कन्या राशि के जातकों के लिए लग्न में ही होगा। केतु की दृष्टि आपके पंचम और नवम भाव को प्रभावित करेगी।

केतु का गोचर कन्या राशि के जातकों के लिए धर्म की प्रवृत्ति को बढ़ाने वाला रहेगा। इस दौरान धर्म रहस्य और आध्यात्म में आपकी रुचि बढ़ेगी। ऐसा हो सकता है कि किसी धार्मिक यात्रा पर आपकी मुलाकात किसी साधु संत से हो जाए और आपके जीवन में आध्यात्म का प्रवेश हो जाए। केतु का गोचर मौसमी बीमारी के लिहाज से ठीक नहीं रहता है इसलिए आपको अपने स्वास्थ्य का भी ख्याल रखना होगा।

साल 2024 आपके प्रेम संबंधों के लिहाज से थोड़ा विपरीत कहा जा सकता है क्योंकि आपके पंचम भाव के स्वामी शनि छठे भाव में गोचर कर रहे हैं और आपके सप्तम भाव में राहु विराजमान है।

ऐसे में यह भी हो सकता है कि आप अपने घरवालों की इच्छा के विपरीत जाकर प्रेम विवाह करें क्योंकि शनि और राहु दोनों ही पाप ग्रह है। वैवाहिक जातकों की बात करें तो आपके वैवाहिक जीवन में राहु और केतु के कारण कुछ अलगाव उत्पन्न हो सकता है। इसलिए दोनों एक दूसरे की भावना का सम्मान करते हुए आगे बढ़ेंगे तो साल 2024 आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा।

तुला राशि

तुला राशि (Libra) के जातक प्राकृतिक रूप से उम्दा अदाकार होते हैं। इन्हें अकेला रहना पसंद नहीं होता है। इस राशि के लोग खुद को लोगों से घिरा हुआ रखते हैं और तेजी से दूसरों के साथ कैसे संबंध विकसित किया जाए, इसी पर ध्यान केंद्रित रखते हैं। इस राशि का मानना होता है कि व्यक्तिगत प्रयास के मुकाबले यदि एक जोड़ा प्रयास करे तो ज्यादा बेहतर परिणाम निकलकर आता है।

देवगुरु बृहस्पति आपकी कुंडली में तीसरे और छठे भाव के स्वामी हैं और उनका गोचर आपके सप्तम भाव में हो रहा है। साल की शुरुआत में देवगुरु बृहस्पति सप्तम भाव में मार्गी होंगे जिसके कारण बृहस्पति के शुभ परिणाम आपको प्राप्त होंगे।

जिनका विवाह होने में देरी हो रही थी उनके विवाह की संभावना बनेगी वही आपके वैवाहिक जीवन में भी परिस्थितियों आपके अनुकूल होंगी। व्यापारी वर्ग को भी देवगुरु बृहस्पति के मार्ग होने से साल की शुरुआती 4 महीने अच्छे लाभ की स्थिति बनेगी।

तुला राशि के जातकों के लिए शनि देव राजयोग कारक ग्रह होते हैं और चौथे भाव के स्वामी होकर उनका गोचर पूरे वर्ष आपके पंचम भाव में ही रहेगा। शनिदेव की दृष्टि आपके लाभ स्थान पर जा रही है।

शनि देव के इस गोचर के कारण छात्र वर्ग को पूरे वर्ष प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता की उम्मीद दिखाई पड़ रही है। संतान पक्ष से आपको लाभ होगा।

इसके अलावा शेयर मार्केट से भी आपको अच्छा मुनाफा प्राप्त होने की संभावना दिखाई पड़ रही है। सरकारी नौकरी कर रहे जातकों को पदोन्नति मिल सकती है और पूरे वर्ष जीवन में लाभ की स्थिति रहेगी।

नए साल में इन राशि वालों की पलट जाएगी किस्मत, जिंदगी में लग जाएंगे चार चांद… - In the new year, the luck of people of these zodiac signs will change, life will get better…

सूर्य देव आपकी कुंडली के लाभ स्थान के स्वामी हैं और 14 अप्रैल को अपनी उच्च राशि मेष राशि में प्रवेश करेंगे और सप्तम भाव में विराजमान बृहस्पति के साथ 12 वर्ष के बाद गोचर में एक साथ होंगे।

जब आपके तीसरे और लाभ स्थान के स्वामी का गोचर एक साथ होगा तो इस राजयोग के बनने से आपको बहुत लाभ प्राप्त होगा। आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। आपके द्वारा की गई यात्राओं से आपको लाभ होगा।

आप अपना नया कारोबार शुरू कर सकते हैं। किसी नई कंपनी की परियोजना के बारे में विस्तृत रूप से रिसर्च किया जा सकता है। आपके मित्र भी इस समय पूरे तरीके से आपके सहायक सिद्ध होंगे। उच्च पद प्राप्ति होगी।

तुला राशि के जातकों के लिए रहस्य और आध्यात्मक के कारक ग्रह केतु पूरे वर्ष द्वादश भाव में गोचर करेंगे।

इस भाव में केतु का गोचर बहुत ही अच्छा माना जाता है क्योंकि यह एकांत का भाव है और केतु भी एकांत को ही पसंद करता है। इसलिए जो आध्यात्म से जुड़े हैं उनके लिए तो यह गोचर किसी वरदान से काम नहीं है।

केतु के अष्टम भाव पर दृष्टि आपकी गूढ़ विधाओं में रुचि को बढ़ाने वाली है। तंत्र मंत्र और ज्योतिष में आपकी रुचि बढ़ेगी। इसके अलावा टेक्नोलॉजी से जुड़कर जो लोग अपना काम कर रहे हैं उन्हें बहुत अच्छी प्रसिद्धि प्राप्त होगी। मीडिया जनसंचार और लेखन से जुड़े जातकों को भी केतु का यह गोचर बहुत फायदा करने वाला है।

तुला राशि के जातकों के लिए साल 2024 प्रेम संबंध और वैवाहिक जीवन के लिहाज से अच्छा रहने वाला है।

साल की शुरुआत में ही पंचमेश का शुभ गोचर और सप्तम भाव में देवगुरु की उपस्थिति आपके प्रेम संबंधों को प्रभावी बनाने की दिशा में कार्य करेगी। इस समय जो संबंध बनेंगे वह लंबे समय तक आपका काम आने वाले हैं।

इसके अलावा जो नि:संतान दंपत्ति है उन्हें संतान की प्राप्ति हो सकती है। आपके प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी और आपके वैवाहिक जीवन में भी बहुत अच्छी प्रेम की अधिकता आपको देखने को प्राप्त होगी। हालांकि साल के मध्य में आपको अपने पार्टनर की सेहत का भी ख्याल रखना होगा।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि (Scorpio) वाले अपने काम के प्रति काफी प्रतिबद्ध किस्म के होते हैं। दोस्ती के मामले में ये काफी बेहतर होते हैं, लेकिन ये स्वभाव से थोड़े जुनूनी और क्रूर भी होते हैं।

ऐसे में इनके साथ व्यवहार में सावधानी बरतने की जरूरत होती है. हालांकि, अपने करीबी लोगों के लिए ये काफी सहयोगी होते हैं। वृश्चिक राशि को जल तत्व की राशि माना गया है। इनका प्रेम संबंध कुछ खास होता है। इन्हें प्रेम के बदले प्रेम की इच्छा होती है।

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए देवगुरु बृहस्पति दूसरे और पंचम भाव के स्वामी हैं और साल की शुरुआत में देवगुरु आपके छठे भाव में मार्गी हो जाएंगे। देवगुरु बृहस्पति के Maargi होने से साल की शुरुआती 4 महीना में आपको अपनी नौकरी में अच्छा मान सम्मान प्राप्त होगा।

नए साल में इन राशि वालों की पलट जाएगी किस्मत, जिंदगी में लग जाएंगे चार चांद… - In the new year, the luck of people of these zodiac signs will change, life will get better…

आपके शत्रु परास्त होंगे। आपकी सैलरी बढ़ सकती है। इसके अलावा विदेश यात्राओं से आपको लाभ होगा। कुल मिलाकर देवगुरु बृहस्पति का आर्शीवाद आपके जीवन को खुशियों से भरने का काम करेगा और आप प्रसन्न रहने वाले है।

नौ ग्रहों में सबसे धीमी ग्रह शनिदेव, वृश्चिक राशि के जातकों के लिए पूरे वर्ष चौथे भाव में गोचर करेंगे और पंच महापुरुष राजयोग में से एक शश राजयोग का निर्माण करेंगे। शनिदेव के इस गोचर से वृश्चिक राशि के जातकों को बहुत अत्यधिक सफलता प्राप्त होगी।

इस दौरान न सिर्फ आप अपनी पैतृक संपत्ति से लाभ प्राप्त करेंगे बल्कि आपको कार्यस्थल पर भी बहुत अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। खास तौर से वह जातक जो राजनीति से जुड़े हुए हैं उन्हें शनिदेव की कृपा से बहुत बेहतरीन सफलता प्राप्त होगी।

ग्रहों के राजा सूर्य आपके दशम भाव के स्वामी हैं और 14 अप्रैल को सूर्य देव अपनी उच्च राशि मेष में प्रवेश करेंगे और 12 वर्ष के बाद देवगुरु बृहस्पति के साथ छठे भाव में युति करेंगे।

जब छठे भाव में गुरु और सूर्य की युति का निर्माण होगा तो आपके लिए एक विशेष राजयोग निर्मित हो जाएगा। ऐसे में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे जातकों को सफलता प्राप्त हो सकती है। इंटरव्यू में आपका चयन हो सकता है।

प्रशासनिक सेवा में आपको नियुक्ति दी जा सकती है. इसके अलावा जो सरकार से जुड़कर काम कर रहे हैं उन लोगों को अत्यधिक आर्थिक लाभ प्राप्त होगा। शिक्षक वर्ग को अत्यधिक प्रसिद्धि प्राप्त होगी। इसके अलावा कर्मकांड करने वाले जातकों को भी देवगुरु बृहस्पति और सूर्य की कृपा से अच्छा मान सम्मान प्राप्त होगा।

भौतिक सुख सुविधा और स्त्री के कारक कहे जाने वाले शुक्र 31 मार्च को अपनी उच्च राशि मीन राशि में प्रवेश करेंगे और अत्यधिक बलवान हो जाएंगे। शुक्र की युति मीन राशि में राहु से होगी और 24 अप्रैल तक शुक्र इसी भाव में यानी की पंचम भाव में विराजमान रहेंगे।

राहु और शुक्र की पंचम भाव में युति आपको स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां दे सकती है। इस समय आपको अपच संबंधी परेशानियों में वृद्धि दिखाई देगी। आपकी यौन इच्छा चरम पर होगी। आपको सलाह दी जाती है कि इस अवधि में सुरक्षित यौन संबंध बनाए।

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए रहस्य और आध्यात्म के कारक ग्रह केतु पूरे वर्ष कन्या राशि में यानी कि एकादश भाव में गोचर करेंगे। इस भाव में केतु का गोचर आपके लिए बहुत ही शुभ कहा जा सकता है।

केतु की कृपा से वृश्चिक राशि के जातकों को पूरे साल अच्छा लाभ होगा। आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। आपके लेखन में निखार आएगा। सिनेमा जगत में काम कर रहे लोगों को अच्छा मान सम्मान प्राप्त होगा। जनसंचार से जुड़े लोगों को बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है।

अगर आप रिसर्च से जुड़े हैं तो आपको अच्छी सफलता प्राप्त हो सकती है। धार्मिक यात्राएं होंगी। उन यात्राओं पर साधु संतों से मुलाकात होगी। कुल मिलाकर केतु का गोचर आपके जीवन में पूरे वर्ष लाभ की वृद्धि करने वाला होगा।

साल 2024 आपके प्रेम संबंध के लिहाज से थोड़ा कठिन रह सकता है। पाप ग्रह राहु का गोचर आपके पंचम भाव में होने से रिश्ते में ग़लतफ़हमी बढ़ सकती है वहीं प्रेम विवाह को लेकर भी आपके मन में कशमकश बनी रह सकती है।

इस समय आप अपने परिवारवालों की इच्छा के खिलाफ जाकर प्रेम विवाह नहीं करे तो ही आपके लिए अच्छा होगा। अगर वैवाहिक जीवन की बात करे तो मई के महीने के बाद देव गुरु बृहस्पति का सप्तम में गोचर पति पत्नी के प्रेम की वृद्धि करने वाला होगा वहीं जिनका विवाह नहीं हुआ है उनका विवाह भी तय हो सकता है।

धनु राशि

धनु राशि (Sagittarius) के जातक हमेशा सत्य की खोज में रहते हैं। इसका प्रतीक धर्नुधर है, जिसके पीछे का शरीर घोड़े का होता है। ज्ञान और गति इस राशि का जीवन के प्रति व्यापक दृष्टिकोण है।

मजा करने वाले, थोड़े लापरवाह और उत्साह से भरे ये लोग विस्तार पूर्वक जीवन जीने में विश्वास करते हैं। ईमानदार और कभी-कभी उद्दंड धनु जातक चुनौतियों को स्वीकारना पसंद करते हैं।

धनु राशि के जातकों के लिए लग्नेश बृहस्पति साल की शुरुआत में पंचम भाव में मार्गी होंगे। देवगुरु बृहस्पति के मार्गी होने से आपको शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। खास तौर से छात्र वर्ग के लिए समय बहुत अच्छा रहेगा। इसके अलावा आपको लाभ भी प्राप्त होगा।

शेयर मार्केट में काम कर रहे जातकों को अच्छी सफलता प्राप्त होगी। कार्य क्षेत्र में पदोन्नति होगी और सोने चांदी में किए गए निवेश से भी भविष्य में मुनाफा प्राप्त होने की संभावना है। प्रेम संबंध में प्रगाढ़ता आएगी।

नए साल में इन राशि वालों की पलट जाएगी किस्मत, जिंदगी में लग जाएंगे चार चांद… - In the new year, the luck of people of these zodiac signs will change, life will get better…

धनु राशि के जातकों के लिए शनि देव पूरे 2024 में तीसरे भाव में गोचर करेंगे और इस भाव में शनि देव का गोचर आपको शुभ परिणाम देने वाला रहेगा। शनि के इस भाव में गोचर से आपकी मेहनत बढ़ने वाली है और इसके शुभ परिणाम भी आपको प्राप्त होंगे।

इस दौरान आपके स्वास्थ्य में सुधार देखने को मिलेगा वहीं आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि भी संभव है। भाई बहनों से मनमुटाव खत्म होने की संभावना है। तकनीकी रूप से भी आप सक्षम होने की ओर गति करेंगे।

ग्रहों के राजा कहे जाने वाले सूर्य 14 अप्रैल को अपनी उच्च राशि मेष में प्रवेश करेंगे और देवगुरु बृहस्पति के साथ 12 वर्ष के पश्चात उनकी युति होगी। लग्नेश और भाग्येश की यह युति आपके जीवन को पूरे तरीके से बदलने का कार्य करेगी।

इस दौरान आपके घर में किसी संतान का आगमन भी हो सकता है। संतान पक्ष से आपको शुभ समाचार प्राप्त होगा। इसके अलावा सरकारी नौकरी कर रहे जातकों को उच्च पद की प्राप्ति भी हो सकती है। अगर आप शिक्षक है तो इस दौरान आपके सम्मान की वृद्धि भी संभव है।

धनु राशि के जातकों के लिए रहस्य और धर्म के कारक केतु पूरे वर्ष दशम भाव में गोचर करने वाले है। केतु का यह गोचर आपके कार्य स्थल पर आपको शुभ परिणाम देने वाला होगा। इस साल आपको अपनी टीम को लीड करने का मौका मिलने वाला है।

इस केतु की कृपा से आपको अपने पिता के व्यापार में भी फायदा होगा। इस साल आप अपने शत्रुओ को परास्त करने में पूरी तरह से सफल होंने वाले है। धर्म कर्म और आध्यात्म में आपकी रूचि होगी और धार्मिक यात्राओं से लाभ प्राप्त होगा।

प्रेम संबंध के लिहाज से देखे तो साल 2024 आपके जीवन के लिए एक अच्छा साल रहने वाला है। पंचम भाव में गुरु का होना साल की शुरुआत में शुभता लेकर के आने वाला है। इस साल आपको जिस प्रेमी की तलाश थी वो पूरी होने वाली है।

प्रेम में विश्वास की भावना से आप अपने रिश्तें को आगे बढ़ाने की इच्छा रखते है और आप उसमें कामयाब भी होंगे। यह साल आपके वैवाहिक जीवन के लिए भी अच्छा रहने वाला है। आप अपनी प्रेमिका के साथ कहीं विदेश घूमने के लिए भी जा सकते है।

मकर राशि

मकर राशि (Capricorn) के जातक अपने दष्टिकोण के बारे में सतर्क होते हैं। ये अपनी प्रगति और समृद्धि को पाने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं और किसी भी तरह के आसान रास्ते से नफरत करते हैं।

ये कठोर और दंभी माने जाते हैं, पर ये वास्तव में विनम्र और पोषक विचारधारा के धनी होते हैं। जब इनके चरित्र के दूसरे पक्ष को देखा जाता है, तब इनके प्यार और देखभाल के पक्ष का पता चलता हैं। ये अपने काम और महत्वाकांक्षा के शीर्ष तक पहुंचने के लिए छुट्टी के दिन भी कार्य करने से घबराते नहीं हैं।

देवगुरु बृहस्पति आपकी कुंडली में द्वादश और तीसरे भाव के स्वामी है और उनका गोचर आपके चौथे भाव में है। साल की शुरुआत में देव गुरु आपके इस भाव में मार्गी हो जाएंगे। देव गुरु के मार्गी होने से आपको उस भाव से जुड़े शुभ परिणाम प्राप्त होंगे।

नए साल में इन राशि वालों की पलट जाएगी किस्मत, जिंदगी में लग जाएंगे चार चांद… - In the new year, the luck of people of these zodiac signs will change, life will get better…

आपके परिवार में सुख शांति स्थापित होगी। आप नया मकान लेने में सफल हो सकते है। इसके अलावा आपके घर में किसी बड़े मांगलिक कार्य का आयोजन भी हो सकता है। आपकी मां की सेहत भी अच्छी रहेगी।

मकर राशि के जातकों के लिए शनिदेव पूरे साल 2024 में दूसरे भाव में गोचर करेंगे। इस भाव में शनि देव का गोचर आपको कोर्ट कचहरी के मामलों में थोड़ा उलझा सकता है। पैतृक सम्पत्ति के विवाद में भी आपको पूरी तरह से सावधान रहना होगा।

अष्टम भाव पर शनि की दृष्टि होने से आपको अपने कार्यो में बाधाओं का सामना भी करना पड़ सकता है। हालांकि लाभ स्थान पर शनि का प्रभाव कारोबारी जातकों को अच्छा मुनाफा दिलवाने का भी काम करेगा। साल भर अत्यधिक मेहनत करनी होगी।

ग्रहों के राजा कहे जाने वाले सूर्य अपनी उच्च राशि में 14 अप्रैल को गोचर करेंगे और देव गुरु से 12 साल के बाद युति करेंगे। ऐसे में सूर्य गुरु की युति आपके चौथे भाव को प्रभावित करेगी। इस समय आपको अपनी योजनाओ के अच्छे परिणाम प्राप्त होने की पूरी सम्भावना है।

शिक्षक वर्ग के लिए यह समय प्रसिद्धि और उन्नति का रहने वाला है। अगर आप राजनीति में है तो आपके लिए आगे बढ़ने का मौका अच्छा है। सरकारी नौकरी में भी चयन की खुशखबरी प्राप्त हो सकती है।

अगर प्रेम संबंधों की बात की जाए तो साल की शुरुआत में पंचम भाव पर केतु की दृष्टि के कारण प्रेमी से कुछ मनमुटाव हो सकता है। वैवाहिक जीवन में भी थोड़ी कठिनाई दिखाई दे रही है। मई के बाद देव गुरु का गोचर पंचम भाव से होगा जिससे प्रेम में स्थिरता आएगी। इस साल आपका प्रेमी पूरी तरह से आपसे संतुष्ट रहने वाला है। जिनका विवाह हो गया है वो अपनी पत्नी के साथ अच्छा सुख का अनुभव करने वाले है। साल के अंत आप अपनी पत्नी के साथ किसी विदेश यात्रा पर भी जा सकते है।

मीन राशि

मीन राशि (Pisces) में जन्में जातक पूरे राशि चक्र में सबसे सहज होते हैं। यह राशि चिन्ह अपने साथ पिछले ग्यारह लक्षण की विशेषताओं को लाता है। इसका प्रतीक चिन्ह मछली की एक जोड़ी होती है। मीन राशि का जातक आध्यात्मिक, निस्वार्थ और मोक्ष की ओर आत्मा की यात्रा पर ध्यान केंद्रित करता है।

मीन जातक अपने रचनात्मक रस का प्रवाह अपनी भावनाओं को व्यक्त करने के लिए करते हैं। इसलिए, यदि ये प्रदर्शन कला में अपना कॅरिअर बनाते हैं, तो ये संवेदनशील आत्माएं महान ऊंचाइयों तक पहुंच सकती हैं। दयालु और धर्मार्थ होने के कारण मीन जातक अच्छी तरह से चिकित्सा के क्षेत्र में प्रदर्शन कर सकते हैं।

मीन राशि के जातकों के लिए देव गुरु बृहस्पति साल की शुरुआत में ही धन स्थान में मार्गी हो जाएंगे। ऐसे में आपको गुरु से जुड़े शुभ परिणाम प्राप्त होने की पूरी सम्भावना है। आपकी वाणी में प्रखरता आएगी।

 

आपके कारोबारी संबंध बनेगे वही आपके परिवार के लोगों के लिए आप काफी कुछ जीवन में अच्छा करने में सफल होंगे। साल 2024 में आप काफी समय से अटकी योजनाओं को पूरा करने से सफल होंगे। इस साल देवी देवताओं की कृपा से आपको आध्यात्म जीवन में भी अच्छी ग्रोथ देखने को मिलेगी।

इस पूरे साल मीन राशि के जातकों के लिए शनि देव का गोचर आपके द्वादश भाव में होगा। शनि देव इस पूरे वर्ष आपको मिश्रित परिणाम देने वाले है। आपको विदेशी कंपनी में नौकरी मिल सकती है।

नए साल में इन राशि वालों की पलट जाएगी किस्मत, जिंदगी में लग जाएंगे चार चांद… - In the new year, the luck of people of these zodiac signs will change, life will get better…

जो विदेश में जाकर व्यापार करना चाहते है उन्ह भी शनि देव मदद करेंगे लेकिन आपको इस साल अपने स्वास्थ्य का बेहद ख़याल रखना चाहिय। शनि के कारण आपके खर्चों में भी वृद्धि हो सकती है। इस साल आपको धन से जुड़े मामलों में थोड़ी सावधानी रखनी होगी। किसी को अधिक धन उधार देने से बचिए।

ग्रहों के राजा सूर्य 14 अप्रैल को अपनी उच्च राशि में प्रवेश करेंगे। आपके दूसरे भाव में 12 साल बाद उनकी युति गुरु से होगी। ऐसे में इस योग के कारण प्रतियोगी परीक्षा में सफलता प्राप्त होने के योग दिखाई दे रहे हैं।

इस समय अगर आप नौकरी बदलने की सोच रहे है तो अच्छी बात है। आपके शत्रु इस अवधि में कमजोर पड़ सकते है। हालांकि अपच और किडनी से जुडी बीमारी से आपका सामना करना पड़ सकता है। आपको इस समय मौसमी बीमारी से बचकर चलना होगा।

भौतिक सुविधा और स्त्री के कारक ग्रह शुक्र आपके लग्न में 31 मार्च को आ जायेगे जो कि उनकी उच्च राशि है। 31 मार्च से 24 अप्रैल तक आपके लग्न में राहु और शुक्र की युति होगी। ऐसे में आपको स्त्री से लाभ होने की उम्मीद है।

कार्य स्थल पर किसी महिला के सहयोग से आपको उच्च पद की प्राप्ति भी संभव है। फैशन, सिनेमा और ग्लेमर जगत से जुड़ी महिलाओं को यह अवधि बेहद फायदा देने वाली है। इस समय आपको नए मौके प्राप्त हो सकते है। महिला कारोबारी इस अवधि में अपने व्यापार को बढ़ा सकती है।

साल 2024 मीन राशि के जातकों के लिए प्रेम संबंध के लिहाज से थोड़ा कठिन हो सकता है। इस पूरे वर्ष राहु की दृष्टि आपके पंचम भाव पर जा रही है जो कि आपके रिश्ते में ग़लतफ़हमी पैदा कर सकती हैं।

इस साल आपको अपने प्रेमी की ओर से धोखा भी प्राप्त हो सकता है। प्रेम में जाने से पहले अच्छे से प्रेमी की जांच पड़ताल कर ले तो अच्छा रहेगा। जिनका विवाह हो गया है उन्हें अपने पार्टनर की सेहत का ध्यान रखना होगा। इस साल जो जातक अपने रिश्ते से अलग होना चाहते है या तलाक लेना चाहते है उन्हें तलाक मिलने की सम्भावना है।

रहस्य और आध्यात्म के कारक केतु इस पूरे वर्ष आपके सप्तम भाव में गोचर करने वाले है। इस भाव में गोचर कर रहे केतु आपके लाभ स्थान को प्रभावित कर रहे है। केतु का गोचर इस भाव में व्यापार के मोर्चे पर दिक्क्त प्रदान कर सकता है।

आपके और आपके व्यापारिक साझेदार के बीच कुछ मनमुटाव की सम्भावना हो सकती है। स्वास्थ्य की दृष्टि से भी केतु का यह गोचर अनुकूल नहीं कहा जा सकता है। केतु की लग्न पर आ रही दृष्टि से आपको ठगने की कोशिश भी की जा सकती है। इस साल आपको अपने मित्रों से बेहद सावधान रहकर चलना होगा।

कुंभ राशि

कुंभ राशि (Aquarius) वाले लोग आत्मविश्वासी होते हैं। वे काफी बुद्धिमान और दृढ़ निश्चयी भी होते हैं। कुंभ शनि प्रधान राशि है और ऐसे में कभी-कभी इनके स्वभाव में कठोरता भी देखने को मिलती है।

वैसे ये काफी मॉडर्न और स्वतंत्रता को पसंद करने वाले होते है। कुंभ राशि वालों के सकारात्मक पहलू की बात करें तो इनमें मानवीय गुण देखने को मिलता है। इनके दोस्तों का दायरा भी काफी बड़ा होता है।

साल की शुरुआत में ही देव गुरु बृहस्पति मार्गी हो जाएंगे और आपके तीसरे भाव में उनका गोचर है। ऐसे में साल के शुरू के 4 महीने आपको गुरु के शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। देव गुरु की कृपा से आपके धन में वृद्धि होगी।

नए साल में इन राशि वालों की पलट जाएगी किस्मत, जिंदगी में लग जाएंगे चार चांद… - In the new year, the luck of people of these zodiac signs will change, life will get better…

लाभ के नए रास्ते खुलने वाले है। इसके अलावा भाई बहनो के बीच प्रेम में वृद्धि होगी। देव गुरु की कृपा से आपको भाग्य का पूरा साथ मिलता हुआ दिखाई दे रहा है। साल 2024 छात्र वर्ग के लिए कई मायनो में सुनहरा साबित होगा। आपको अपने पढाई का पूरा लाभ प्राप्त होगा।

नव ग्रहों में सबसे धीमे कहे जाने वाले शनि पूरे वर्ष आपके लग्न में ही गोचर करने वाले है। उनकी कृपा से शश: राजयोग का निर्माण भी हो रहा है और आपकी साढ़े साती भी मध्यम चरण में है। साल 2024 में आपके अनेक अधूरे काम पूरे हो सकते है।

इस साल आपको अपने जूनियर्स के साथ अच्छा व्यवहार करना चाहिए। आपके करियर की उड़ान अभी भरनी बाकी है। शनि देव की कृपा से आप खूब मेहनत करेंगे और सफल भी होंगे। व्यापार में भी वृद्धि के योग शनि की कृपा से दिखाई दे रहे है।

ग्रहों के राजा सूर्य अपनी उच्च राशि मेष में 14 अप्रैल को गोचर करने वाले है। ऐसे में 12 साल के बाद उनकी युति देव गुरु बृहस्पति से होगी। आपके तीसरे भाव में उच्च के सूर्य जब गुरु से युति करेंगे तो एक पराक्रम योग बनेगा।

ऐसे में आपको इस योग के बेहद शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। ख़ास तौर से परिवार में जो मुखिया है उन्हें यह योग अच्छी सफलता प्रदान करेगा। आपके परिवार में किसी धार्मिक कथा का आयोजन भी हो सकता है। सरकारी नौकरी कर रहे जातकों को भी बढ़िया सफलता प्राप्त होगी।

कुंभ राशि के जातकों के लिए साल 2024 में रहस्य के कारक केतु का गोचर आपके अष्टम भाव में होगा। इस भाव में केतु का गोचर आपके लिए थोड़ा कष्टकारी साबित हो सकता है।

आपको पेट की शल्य क्रिया से गुजरना पड़ सकता है। इस समय आप कोर्ट के मामले में ना ही उलझे तो आपके लिए अच्छा रहने वाला है। इस समय आपको सलाह दी जाती है कि अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखे और समय समय पर डॉक्टर से उचित स्वास्थ्य परामर्श लेते रहिये। बाकी तंत्र मन्त्र और ज्योतिष में रूचि रखने वाले जातकों को केतु अच्छी प्रसिद्धि देगा।

प्रेम संबंधों के नज़रिये से देखे तो साल 2024 कुंभ राशि के जातकों के लिए बेहद शानदार रहने वाला है। इस साल ना सिर्फ आपके प्रेमी से आपकी मुलाकात होगी बल्कि आपके जीवन पर उसका गहरा प्रभाव होगा। जो प्रेम में है उनके विवाह की मंजूरी मिलने का काम इस साल हो सकता है।

वैवाहिक जीवन की बात करे तो आपकी पत्नी आपके लिए बेहद मददगार है और आपको सभी प्रकार के सुख देने की कोशिश करेगी ,अगर आप महिला है तो अपने पति के साथ रोमांस (Romance) करते हुए पूरा साल निकाल दीजिए ! समय आपका है।

Back to top button
x
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker