
रांची : कांग्रेस नेता और अधिवक्ता योगेंद्र यादव गुरुवार देर रात रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम पहुंचे। यहां उन्होंने जेपीएससी और जेएसएससी की ओर से आयोजित प्रतियोगी परीक्षाओं में धांधली और अनियमितताओं के विरुद्ध आंदोलनरत छात्रों के संघर्ष को अपना समर्थन दिया। योगेंद्र यादव ने कहा कि यह केवल छात्रों के भविष्य की लड़ाई नहीं, बल्कि पारदर्शी, निष्पक्ष और जवाबदेह व्यवस्था की लड़ाई है। जब युवाओं के सपनों पर सवाल उठते हैं, तब समाज के हर जिम्मेदार नागरिक का कर्तव्य है कि वह उनके साथ खड़ा हो। उन्होंने कहा कि छात्रों की न्यायपूर्ण मांगों का वे समर्थन करते हैं।

