गिरिडीह में ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक की मौत

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गिरिडीह: बेंगाबाद थाना इलाके के घुटिया में रविवार को सड़क हादसे में मो. कुद्दुश (40) की मौत हो गई। कुद्दुश घुटीया का ही रहने वाला था।

मो. कुद्दुश को एक टैंकर ने अपनी चपेट में लिया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इस दौरान टैंकर फरार होने में सफल रहा।

लेकिन टैंकर का नंबर और घटना कैसे हुई, ये दो टोल पलाजा के सीसीटीवी फुटेज में रिकॉर्ड हुआ है। इसमें एक घुटियां टोल पलाजा और दूसरा उसके फरार होने का फुटेज गिरिडीह कॉलेज के समीप नगर निगम के टॉल टैक्स में लगे सीसीटीवी फुटेज में आया है।

इसी आधार पर बेंगाबाद थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई और फरार टैंकर को भी पकड़ने के प्रयास में है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद बेंगाबाद थाना की पुलिस घटनास्थल पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया।

परिजनों के अनुसार मो. कुद्दुश सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे। इसी दौरान बेंगाबाद थाना इलाके के गिरिडीह से मधुपुर जाने वाले रोड घुटिया के समीप मधुपुर से आ रहे एक ऑयल टैंकर का संतुलन बिगड़ा और मो. कुद्दुश को अपनी चपेट में ले लिया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

Share This Article