Latest NewsUncategorizedनूपुर शर्मा के खिलाफ कोलकाता के 10 थानों में दर्ज हो चुकी...

नूपुर शर्मा के खिलाफ कोलकाता के 10 थानों में दर्ज हो चुकी है FIR

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

कोलकाता: इस्लाम के प्रवर्तक पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा (Nupur Sharma) के खिलाफ कानूनी कार्रवाई का सिलसिला जारी है।

कोलकाता पुलिस ने उन्हें शनिवार को अम्हर्स्ट स्ट्रीट (Amherst Street) थाने में हाजिर होने का नोटिस पहले ही भेज रखा है।

इस बीच कोलकाता पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया है कि नूपुर के खिलाफ कोलकाता के करीब दस थानों में प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी है।

अम्हर्स्ट स्ट्रीट को नोटिस भेजा गया

इसके पहले नारकेलडांगा थाने में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद उन्हें हाजिर होने के लिए गत 30 जून को ही नोटिस (notice) भेजा गया था लेकिन उन्होंने ईमेल के जरिए चार हफ्ते का अतिरिक्त समय मांगा है।

अब अम्हर्स्ट स्ट्रीट थाने में दर्ज प्राथमिकी के बाद उन्हें नोटिस भेजा गया है जिसमें शनिवार को उन्हें हाजिर होना है। अभी तक उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया है।

उल्लेखनीय है कि एक टीवी चैनल में डिबेट के दौरान नूपुर शर्मा ने पैगंबर मोहम्मद (Prophet Muhammad) के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी जिसे लेकर देशभर में अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों ने हिंसा, आगजनी, तोड़फोड़ और हंगामा किया था।

spot_img

Latest articles

बिहार में प्रमंडल से जिला स्तर तक STF की तैनाती होगी-सम्राट चौधरी

STF Will be Deployed from Divisional to District Level in Bihar: बिहार में अपराधों...

राबड़ी देवी ने अपराध के मुद्दे पर नीतीश सरकार को घेरा

Rabri Devi Attacks Nitish Government: बिहार विधान परिषद में शुक्रवार को अपराध और खासकर...

होली पर यात्रियों को राहत, रेलवे चलाएगा कई स्पेशल ट्रेनें

Relief for Passengers on Holi: होली के त्योहार को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों...

निकाय चुनाव के कारण बदली कार्य व्यवस्था, शनिवार को खुले रहेंगे सचिवालय कार्यालय

Changed Work Arrangements Due to Body Elections: रांची से एक अहम प्रशासनिक निर्णय सामने...

खबरें और भी हैं...

राबड़ी देवी ने अपराध के मुद्दे पर नीतीश सरकार को घेरा

Rabri Devi Attacks Nitish Government: बिहार विधान परिषद में शुक्रवार को अपराध और खासकर...

होली पर यात्रियों को राहत, रेलवे चलाएगा कई स्पेशल ट्रेनें

Relief for Passengers on Holi: होली के त्योहार को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों...