कोडरमा में पत्रकारों का हुआ टीकाकरण

Digital News
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

कोडरमा: खबर और सूचनाओं के संकलन के लिए पत्रकार हमेसा से तत्पर रहते हुए चौबीसों घंटे कार्य करते हैं।

कोविड महामारी के दौरान तो इनकी जिम्मेवारी और भी ज्यादा बढ़ गयी है। ऐसे समय मे एक जगह घर पर बैठकर इनके लिए कार्य करना बहुत ही मुश्किल है।

अपने दायित्वों का निर्वहन करने के दौरान कुछ पत्रकार संक्रमित हुए और उनकी असामयिक दुखदायी मृत्यु भी हो गयी। उनको श्रद्धांजलि और उनके परिवार के साथ संवेदना है।

उक्त बातें उपायुक्त कोडरमा रमेश घोलप ने मंगलवार को बिरसा सांस्कृतिक भवन में पत्रकारों के लिए आयोजित वैक्सीनेशन कार्यक्रम के दौरान कही।

उन्होंने बताया कि झारखण्ड सरकार के निदेशानुसार जिले के सभी पत्रकारों को प्राथमिकता के साथ वैक्सीनेशन कराया जा रहा है। स्वदेशी वैक्सीन कोविड से लड़ने में पूरी तरह कारगर और सुरक्षित है।

टीकाकरण कार्यक्रम के दौरान पूर्व सूचना के आधार पर मीडियाकर्मी कोविन पोर्टल में निबंधन कराकर आये थे। उनकी सुविधा के लिए कुछ पत्रकारों का यहां ऑनस्पॉट निबंधन करके टीकाकरण किया गया।

मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी कोडरमा मनीष कुमार ने पत्रकारों को आश्वस्त किया कि कुछ लोगों को टीकाकरण के पश्चात कुछ हल्के लक्षण बुखार या थोड़ी कमजोरी कुछ पल के लिए हो सकता है।

लोग इससे तनिक भी न घबराएं। यह दवा का असर है न की कोई अलग बीमारी।

प्रेस क्लब के अध्यक्ष सतीश कुमार ने कहा कि जिले के सभी मीडियाकर्मियों को एक साथ बुलाकर उनके लिए टीकाकरण की ब्यवस्था करना प्रशासन की एक सार्थक पहल है।

मौके पर उप विकास आयुक्त कोडरमा आर रोनिटा, अनुमंडल पदाधिकारी मनीष कुमार,जिला जनसंपर्क पदाधिकारी शिवनंदन बड़ाईक, एडीपीआरओ अविनाश कुमार, पत्रकार संजीव समीर, गौतम राणा, उमाशंकर, अमित कुमार, महेश भारती, गजेंद्र बिहारी, भोलाशंकर सहित जिले के अनेक मीडियाकर्मी उपस्थित थे।

Share This Article