रांची भाजपा नेता जीतराम मुंडा हत्याकांड मामले में मनोज मुंडा पर 1 लाख का इनाम

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: भाजपा नेता जीतराम मुंडा हत्याकांड में फरार मुख्य आरोपित मनोज मुंडा पर रांची पुलिस ने बुधवार को इनाम की घोषणा की है।

रांची पुलिस सूचना देने वाले को एक लाख का इनाम देगी। इसके अलावा सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी।

मुख्य आरोपित मनोज मुंडा की सूचना एसएसपी रांची के मोबाइल नं 9431706136, ग्रामीण एसपी के मोबाइल नं 9431706138, डीएसपी सिल्ली के मोबाइल नं 7856805846 और ओरमांझी थाना प्रभारी के मोबाइल नं 7004893588 पर दे सकते हैं।

उल्लेखनीय है कि भाजपा नेता जीतराम मुंडा की हत्या की सुपारी मनोज मुंडा ने उत्तरप्रदेश के शूटर डब्लू यादव को दी थी।

इस मामले में एसएसपी सुरेंद्र झा के निर्देश पर गठित एसआईटी की टीम ने कार्रवाई करते बीते 28 सितंबर को उत्तरप्रदेश के गाजीपुर से डब्लू यादव और रांची से कार्तिक मुंडा को गिरफ्तार किया था।

गिरफ्तार अपराधियों के पास से पुलिस ने दो बाइक, एक कार सहित कई अन्य सामान बरामद किये थे।

शूटर डब्लू यादव साल 2015 के दौरान बनारस में एक छात्र नेता की हत्या के आरोप में जेल गया था। पांच साल जेल में रहने के बाद वह बाहर आया था।

Share This Article