मेष, वृषभ और सिंह समेत इन राशि वालों के लिए आज का दिन बेहद ही शुभ, सफलता की ऊंचाइयों तक पहुंचने का मिलेगा मौका

Digital Desk

Daily Horoscope : आज 12 मार्च दिन रविवार (Sunday) के राशिफल (Horoscope) के अनुसार शनिदेव अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ में रहने वाले हैं, जिससे शश राजयोग का निर्माण हो रहा है। साथ ही चंद्रमा मिथुन उपरांत कर्क राशि पर संचार करने वाले हैं।

साथ ही आज शश योग, रवि योग और पुनर्वसु नक्षत्र का प्रभाव भी रहने वाला है।

ग्रहों-नक्षत्रों के प्रभाव से मेष राशि (Aries) वालों को लक्ष्य हासिल करने का मौका मिलेगा और सिंह राशि (Leo) वालों की सुख सुविधाओं की चीजों में बढ़ोतरी होगी।

वहीं कर्क राशि (Cancer) वालों को कामकाज को लेकर बहुत सावधान रहना होगा। तो आइए जानते हैं कैसा रहेगा सभी राशि जातकों के लिए आज का दिन।

मेष राशि (Aries)

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत उत्साहवर्धक है। आज आपको ढेर सारी खुशियां मिलेंगी और आपका मन प्रसन्नता से भर जाएगा। रविवार की छुट्टी की वजह से परिवार के साथ समय बिताने और उनके साथ सुख-दुख साझा करने का मौका मिलेगा। दोस्तों की मदद से लक्ष्य हासिल करने का मौका मिलेगा और धार्मिक कार्यों में भी शामिल होंगे। व्यापारियों को आज अच्छा लाभ होगा और पूरे दिन व्यापारिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए सक्रिय रहेंगे। परिवार के साथ काफी दिनों बाद समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा। शाम का समय दोस्तों के साथ व्यतीत करने का मौका मिलेगा।

आज भाग्य 77% आपके पक्ष में रहेगा। घर के मुख्य दरवाजे पर घी के दो दीपक दरवाजे के दोनों तरफ रख दें।

वृषभ राशि (Taurus)

वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन बेहद शानदार रहने वाला है। आपको सफलता की ऊंचाइयों तक पहुंचने का मौका मिलेगा। रविवार की छुट्टी की वजह से नौकरी पेशा जातक आलस्य के मूड में रहेंगे और अगले दिन की तैयारियां भी करेंगे। आपको संपत्ति से जुड़ा कोई बड़ा सौदा करने का मौका मिल सकता है और आपकी आय के स्रोत में वृद्धि होने के संकेत हैं। जीवनसाथी को खुश करने के लिए कोई उपहार खरीद सकते हैं और आपके बीच प्यार के नए फूल खिल सकते हैं। आपको अपने स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है। परिजनों का पूरा सहयोग मिलेगा और आप अपनी जिम्मेदारियां बखूबी निभाएंगे। सायंकाल का समय किसी धार्मिक स्थल पर व्यतीत करने का मौका मिलेगा।

आज भाग्य 93% आपके पक्ष में रहेगा। तांबा, मसूर की दाल, गेहूं, गुड़ का दान करें और गायों को गुड़ खिलाएं।

मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशि वालों आज का दिन मध्यम फलदायी रहने वाला है। आपको जीवन में नई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, जिसका आप डटकर सामना करेंगे। आपको अपनी सोच बदलने और निर्णयों पर ध्यान देने की आवश्यकता हो सकती है। रविवार की छुट्टी की वजह से घर पर बच्चों का शोर शराबा रहेगा लेकिन नए नए पकवान का आनंद भी लेंगे। लव लाइफ वाले आज काफी दिनों बाद मुलाकात कर सकते हैं, जिससे मन प्रसन्न रहेगा और रिश्तों में मजबूती आएगी। धन का लेन देन करने से बचें अन्यथा आर्थिक हानि की आशंका बन रही है। आपको अपना काम पूरा करने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। आपको अपने रिश्तों पर ध्यान देना होगा और उन्हें सुलझाने में सक्रिय रहना होगा। सायंकाल के समय देव दर्शन का लाभ लेंगे।

आज भाग्य 91% आपके पक्ष में रहेगा। स्नान ध्यान के बाद जल में रोली मिलाकर सूर्य देव को अर्घ्य दें।

कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन उतार चढ़ाव वाला रहेगा। आपको कामकाज को लेकर बहुत सावधान रहना होगा और किसी पर भी भरोसा नहीं करना होगा। अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें, इससे ना सिर्फ काम में रुकावट आएगी बल्कि रिश्तों पर भी प्रभाव पड़ेगा। आपको खर्चों पर भी नजर रखनी होगी अन्यथा पैसों की कमी का सामना करना पड़ सकता है। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन थोड़ा आरामदायक रह सकता है। माताजी के साथ आज किसी बात पर वैचारिक मतभेद हो सकते हैं, जिससे घर का माहौल कुछ समय के लिए खराब हो सकता है। आपको खुद पर नियंत्रण रखने और लगातार सक्रिय रहने की जरूरत है। शाम का समय घर के बड़े बुजुर्गों के साथ व्यतीत करेंगे।

आज भाग्य 61% आपके पक्ष में रहेगा। सूर्यदेव को जल में गुड़हल के फूल मिलाकर अर्पित करें और सूर्य चालीसा का पाठ करें।

सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन शानदार रहेगा। आपको अपने दैनिक कार्यों में खूब सफलता मिलेगी। आपको रिश्तेदारों से कुछ खास उपहार मिल सकता है, जिससे आप बेहद खुश होंगे। दांपत्य जीवन में प्रेम रहेगा और आपके बीच खूब प्यार और रिश्ता रहेगा। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी और सुख सुविधाओं की चीजों में बढ़ोतरी होगी। रविवार की छुट्टी की वजह से व्यापार में ग्राहकी चहल पहल रहेगी, जिससे अच्छा लाभ होगा। आपको कोई भी काम बहुत अधिक उत्साह में नहीं करना चाहिए, अन्यथा आपको गलत समझा जा सकता है। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा और सभी सदस्यों के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे। सायंकाल का समय घर के छोटे बच्चों के साथ आनंद के साथ व्यतीत करेंगे।

आज भाग्य 66% आपके पक्ष में रहेगा। सूर्यदेव को जल में चावल मिलाकर अर्पित करें और सूर्य बीज मंत्र का जप करें।

कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहने वाला है। आज आपको कई शुभ संकेत मिलेंगे, जो जीवन में नए उत्साह का संचार करेंगे। आपको संपत्ति से जुड़ा कोई बड़ा सौदा करने का मौका मिल सकता है। अगर आपका धन कहीं फंसा हुआ है तो आज वह वापस मिल सकता हैं। जीवनसाथी के लिए कोई उपहार खरीद सकते हैं, जो उन्हें बहुत पसंद आएगा और आपके रिश्तों में नई खुशियां आएंगी। कन्या राशि वालों की आज सुख सुविधाएं बढ़ेंगी और नया वाहन व संपत्ति खरीदने की इच्छा पूरी होगी। माता पिता के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे और परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। सायंकाल के समय धर्म कर्म के कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे।

आज भाग्य 71% आपके पक्ष में रहेगा। जल में गुड़ व घी डालकर सूर्यदेव को अर्पित करें और सूर्य चालीसा का पाठ करें।

तुला राशि (Libra)

तुला राशि वालों के लिए आज का दिन मिश्रित फलदायी रहेगा। आज आपको दैनिक कार्यों को पूरा करने में काफी व्यस्त रहना पड़ सकता है। स्वास्थ्य का ख्याल रखना न भूलें, अगर आप सेहत को नजरअंदाज करेंगे तो आपको बाद में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आपको बढ़ते खर्चों पर नियंत्रण रखना चाहिए अन्यथा कर्ज लेने की स्थिति बन सकती है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को आज कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ खुशनुमा दिन व्यतीत करेंगे और समझदारी के साथ आगे बढ़ेंगे। किसी भी तरह के वाद विवाद से दूर रहें अन्यथा सरकारी कार्यवाही हो सकती है। सायंकाल के समय धार्मिक स्थल पर जाने से मानसिक शांति मिलेगी।

आज भाग्य 75% आपके पक्ष में रहेगा। गरीबों को वस्त्र एवं भोजन दान करें और नमक रहित भोजन करें।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। आपको हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी और आपको अपने काम में बहुत अच्छा प्रदर्शन करने का मौका मिलेगा। आज आपका मन उतार-चढ़ाव से भरा रह सकता है और मन में तरह-तरह के विचार आ सकते हैं। कुछ पारिवारिक मुद्दों को लेकर चिंतित रहेंगे और सेहत भी ज्यादा अच्छी नहीं रहेगी। आज आपको आर्थिक मामलों में फायदा होगा और आप अपनी इच्छानुसार खर्च कर सकेंगे। व्यापारियों को अच्छा मुनाफा होगा और व्यापारिक साख भी बढ़ेगी। जीवनसाथी के साथ किसी बात पर बहस बाजी हो सकती है, जिसकी वजह से मानसिक तनाव हो सकता है। सायंकाल के समय किसी सामाजिक समारोह में शामिल होने का मौका मिलेगा।

आज भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। रोज रात में अंतिम रोटी काले कुत्ते को खिला दें।

धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि वालों के लिए आज का दिन मिश्रित फलदायी रहेगा। आपको अपनी योजनाएं अधूरी छोड़नी पड़ सकती हैं और कार्यों में असफलता का सामना करना पड़ सकता है। आज आपको दृष्टिकोण की समीक्षा करनी होगी और गलतियों से सीखना होगा। आपको व्यवसाय में नई योजनाएं शुरू करने का समय मिलेगा और व्यवसाय में सफलता हासिल करने का मौका मिलेगा। आज का दिन शारीरिक स्वास्थ्य के लिए भी चुनौतीपूर्ण हो सकता है, आपको खानपान पर ध्यान देना होगा। पारिवारिक और वैवाहिक जीवन सामान्य रहेगा और शाम के समय भाइयों के साथ किसी रिश्तेदारी में जाने का मौका मिलेगा।

आज भाग्य 96% आपके पक्ष में रहेगा। सूर्यदेव को जल दें और आदित्य स्त्रोत का पाठ करें।

मकर राशि (Capricorn)

मकर राशि वालों के लिए आज का दिन लाभकारी रहने वाला है। आज आपको किसी नए प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी लेने का मौका मिल सकता है और अपना काम पूरा करने में सफल होंगे। रविवार की छुट्टी की वजह से घर पर सभी सदस्य रहेंगे और खास मेहमान के आने से खुशी का माहौल भी बना रहेगा। अगर आपका धन कहीं फंसा हुआ है तो आज वह वापस आ सकता है। लव बर्ड्स के लिए आज का दिन रोमांस से भरा रहने की संभावना है, पार्टनर के साथ किसी रोमांटिक डिनर डेट पर जाने का मौका मिलेगा। दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे और साथ मिलकर किसी नए बिजनस की शुरुआत करने की प्लानिंग करेंगे। आपके व्यापार में नए अवसर खुलेंगे और काम में सफलता हासिल करेंगे।

आज भाग्य 87% आपके पक्ष में रहेगा। रविवार को किसी बरगद पेड़ के पास जाकर उसके पत्ते पर अपनी इच्छा लिख दें। इसके बाद बहती जलधारा में बरगद के पत्ते को प्रवाहित कर दें।

कुंभ राशि (Aquarius)

कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन काफी चुनौतीपूर्ण हो सकता है। लक्ष्य तक पहुंचने में कठिनाइयों और चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है इसलिए सभी काम सावधानी से करने होंगे। दोस्तों और परिवार के साथ सहयोग करने की आवश्यकता पड़ सकती है और उनसे मदद मांगने में कोई शर्म नहीं होनी चाहिए। आज के दिन बिजनस या कामकाज में आगे बढ़ने के लिए खुद पर नियंत्रण रखने और धैर्य बनाए रखने की जरूरत पड़ सकती है। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं अन्यथा चोट लगने की आशंका बन रही है। जीवनसाथी के साथ किसी बात पर अनबन होने की आशंका बन रही है। सायंकाल के समय किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।

आज भाग्य 68% आपके पक्ष में रहेगा। बरगद के वृक्ष की जड़ में दूध अर्पित करें और अपनी समस्याओं के बारे में अवगत कराएं।

मीन राशि (Pisces)

मीन राशि वालों के लिए आज का दिन कठिन रहने वाला है। आपको कई तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। अपनी इच्छाओं को पूरा करने के लिए भावनाओं का सामना करना पड़ सकता है और कठिन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है। आपको निजी और व्यावसायिक जीवन में धैर्य और सावधानी बरतने की जरूरत है। माताजी के साथ अचानक किसी रिश्तेदारी में जाना पड़ सकता है। आज आपको स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है। आपको व्यवसाय पर ध्यान केंद्रित करने और काम को अच्छे से प्रबंधित करने की आवश्यकता है। जीवनसाथी के साथ आपके संबंध मधुर रहेंगे और शाम के साथ डिनर पर जा सकते हैं।

आज भाग्य 73% आपके पक्ष में रहेगा। सूर्यदेव को जल अर्पित करें और किसी बीमार व्यक्ति की मदद के लिए आगे आएं।

Disclaimer : यहां दी गई जानकारी केवल एक सामान्य जानकारी प्रदान करती है। इस जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। हमारा उद्देश्य आप तक केवल एक सामान्य जानकारी पहुंचना है। कृपया उपयोगकर्ता इस जानकारी को महज एक सूचना के रूप में ही लें।

x