रांची में भूमि विवाद समाधान दिवस में आए 123 मामले, 54 का हुआ ऑन स्पाॅट निष्पादन

News Aroma Media
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

न्यूज़ अरोमा रांची: रांची के उपायुक्त छवि रंजन के निर्देश पर जिले के सभी अंचलों में शनिवार को भूमि विवाद समाधान दिवस का आयोजन किया गया।

इसमें संबंधित अंचल अधिकारी, थाना प्रभारी, अंचल निरीक्षक और राजस्व उपनिरीक्षक उपस्थित थे।

भूमि विवाद समाधान दिवस में आये कई मामलों का त्वरित निष्पादन किया गया जबकि कई मामलों में अग्रेतर कार्यवाही की गयी है।

भूमि विवाद समाधान दिवस में ज्यादातर मामले जबरन दखल का प्रयास, जमीन मापी संबंधी विवाद, आपसी बंटवारा विवाद, दोहरी जमाबंदी आदि से जुड़े थे।

भूमि विवाद समाधान दिवस पर जिले के सभी अंचलों में कुल 123 मामलों के आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें 54 मामलों का त्वरित निष्पादन किया गया।

शेष 69 मामलों पर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।

Share This Article