पाकिस्तान में ग्रेनेड हमले में 14 लोग घायल

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में एक ग्रेनेड हमले में दो सुरक्षाकर्मियों सहित 14 लोग घायल हो गए।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने स्थानीय मीडिया रिपोटरें के हवाले से बताया कि मंगलवार को अर्धसैनिक बलों का एक वाहन सुरब शहर में एक व्यस्त बाजार क्षेत्र से गुजर रहा था, जब इस पर हमला हुआ।

रिपोर्ट में कहा गया है कि घायलों में राहगीर भी शामिल हैं जो बाजार में खरीददारी कर रहे थे।

घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती करा दिया गया, लेकिन उनकी स्थिति के बारे में जानकारी नहीं है।

पुलिस और सुरक्षा बलों द्वारा जांच के लिए इस क्षेत्र को बंद कर दिया गया।

किसी भी समूह या व्यक्ति ने अभी तक हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

Share This Article