19वें एशियाई खेलों में भारतीय कबड्डी टीम ने बांग्लादेश पर दर्ज की जीत, 55-18 की…

भारत ने खेल के शुरुआती चरण में बांग्लादेश के खिलाफ चीजें मजबूत रखी और मैच के पांचवें मिनट में बोर्ड पर अपना पहला अंक प्राप्त करने में सफल रहे

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली : भारतीय पुरुष कबड्डी टीम (Indian Men’s Kabaddi Team) ने 19वें एशियाई खेलों (19th Asian Games) में मंगलवार को पूल ए मैच में बांग्लादेश पर 55-18 की आसान जीत के साथ शानदार शुरुआत की।

भारत ने खेल के शुरुआती चरण में बांग्लादेश के खिलाफ चीजें मजबूत रखी और मैच के पांचवें मिनट में बोर्ड पर अपना पहला अंक प्राप्त करने में सफल रहे।

अनुभवी रेडर नवीन कुमार (Raider Naveen Kumar) ने सुपर रेड पूरी की, जिसके बाद ऑल-आउट करके भारत का स्कोर 11- 2 कर दिया।

बांग्लादेश ने भारतीय कप्तान पवन सहरावत के खिलाफ सुपर टैकल किया और पहले हाफ के अंत तक मैच में बने रहे। हालांकि, स्कोर भारत के पक्ष में 24-9 था।

अंतिम ग्रुप मैच में चीनी ताइपे से भिड़ेगा

दूसरे हाफ में भारत ने अपनी बढ़त बरकरार रखी, जिससे उन्हें अपने रेडरों को मैट पर रोटेट करने का मौका मिला। सचिन और आकाश ने मिलकर अपनी टीम को बढ़त दिलाई।

फिर, 2018 के कांस्य पदक विजेताओं ने स्कोर को 37-10 तक ले जाने के लिए एक और ऑल-आउट किया और खेल के अंत तक गति बनाए रखते हुए 55-18 से आसान जीत हासिल की।

भारत बुधवार को अपने दूसरे मैच में थाईलैंड (Thailand) से खेलेगा और गुरुवार को अपने अंतिम ग्रुप मैच में चीनी ताइपे से भिड़ेगा। ग्रुप की शीर्ष दो टीमें शुक्रवार को होने वाले सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply