Homeझारखंडदिसंबर तक 2 करोड़ अमेरिकियों को मिल सकती है COVID-19 वैक्सीन

दिसंबर तक 2 करोड़ अमेरिकियों को मिल सकती है COVID-19 वैक्सीन

Published on

spot_img

न्यूयॉर्क: कोरोनावायरस वैक्सीन का डोज इस साल के आखिर तक दिसंबर के 2 करोड़ लोगों को मिल सकता है। यह बात आज डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन के वैक्सीन कोआर्डिनेशन प्रोग्राम के प्रमुख ने कही है। उन्होंने यह भी कहा कि इसके बाद के महीनों में हर महीने ढाई से तीन करोड़ अमेरिकियों का टीकाकरण (वैक्सीनेशन) किया जाएगा। हालांकि यह सब टीकाकरण करने की गति पर निर्भर करता है।

ऑपरेशन वॉर्प स्पीड (ओडब्ल्यूएस) के चीफ एडवाइजर मोनसेफ स्लोई ने शुक्रवार की शाम कहा, और फरवरी या मार्च के महीने तक यदि और टीकों को अनुमति मिल जाती है तो हम और अधिक अमेरिकियों को यह उपलब्ध सकते हैं।

बता दें कि ओडब्ल्यूएस ट्रंप प्रशासन का राष्ट्रीय प्रोग्राम है, जिसमें कोविड-19 वैक्सीन के विकास, उत्पादन और वितरण में तेजी लाने के लिए काम करता है। वहीं स्लोई की यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है, जब अमेरिका में कोविड-19 को लेकर स्थिति बेहद चिंताजनक है। यहां 1 करोड़ से ज्यादा लोग इस वायरस से संक्रमित हो चुके हैं और 2.44 लाख लोगों की मौत हो चुकी है।

अभी अमेरिका 6 वैक्सीन पर काम कर रहा है। इसमें सबसे ज्यादा आगे फाइजर और बायोएनटेक द्वारा विकसित किया जा रहा वैक्सीन है। फाइजर ने अमेरिकी सरकार को 10 करोड़ डोज देने के लिए 1.95 अरब डॉलर के सौदे पर हस्ताक्षर भी कर दिए हैं ।

स्लोई ने कहा कि उन्हें मॉडर्ना टीके से भी अच्छी खबर की उम्मीद है। वहीं बाकी वैक्सीन भी अपने क्लीनिकल ट्रायल के दौर में हैं।

spot_img

Latest articles

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...

मर्डर केस में तीन शूटर गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: रत्ननगर रोड हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन शातिर अपराधी...

खबरें और भी हैं...