रांची में 236 गाड़ियों की हुई जांच, 21 का कटा चालान

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

न्यूज़ अरोमा रांची: जिला परिवहन पदाधिकारी (डीटीओ) प्रवीण कुमार प्रकाश ने शनिवार को तैमारा घाटी एरिया में जांच अभियान चलाया। इस दौरान 236 छोटी-बड़ी वाहनों की जांच की गई।

सभी वाहनों के चालकों से वाहन के कागजात और उनके ड्राइविंग लाइसेंस की जांच की गई।

उपायुक्त छवि रंजन के निदेश पर रांची के तैमारा घाटी क्षेत्र में सघन जांच अभियान चलाया गया।

इस दौरान जांच टीम का नेतृत्व जिला परिवहन पदाधिकारी कर रहे थे। उन्होंने सभी प्रकार के छोटे और बड़े वाहनों के कागजातों की जांच की। इसके अतिरिक्त वाहन चालकों से ड्राइविंग लाइसेंस इत्यादि की जांच की गई।

जांच के दौरान कुल 236 वाहनों की बारी बारी से जांच की गई।

इसमें 21 गाड़ियों को सड़क सुरक्षा कानूनों और विभिन्न परिवहन नियमों का उल्लंघन करता हुआ पाया गया।

इन गाड़ियों से कुल तीन लाख 40 हजार रुपया का जुर्माना वसूला गया।

जिला परिवहन पदाधिकारी प्रवीण प्रकाश ने कहा कि उपायुक्त के निदेश पर रांची जिले के विभिन्न स्थानों पर जांच दलों द्वारा सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान वाहनों में सड़क सुरक्षा नियमों का अनुपालन सम्बन्धी जांच किया जा रहा है।

साथ ही, वाहन के पेपर इत्यादि संबंधी जांच भी की जा रही है। आमजनों से हमारी अपील है कि गाड़ी लेकर निकलने से पहले सभी सुरक्षा नियमों, ट्रैफिक नियमों का अनुपालन अवश्य करें।

नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ़ सुसंगत धाराओं के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही फाइन भी वसूला जाएगा।

Share This Article