Homeझारखंडजम्मू-कश्मीर में 25 हजार करोड़ का रोशनी लैंड स्कैम गुपकार का असली...

जम्मू-कश्मीर में 25 हजार करोड़ का रोशनी लैंड स्कैम गुपकार का असली चेहरा: अनुराग ठाकुर

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

नई दिल्ली; केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने गुपकार गठबंधन को देश की एकता के लिए खतरा बताया है।

उन्होंने आईएएनएस से एक्सक्लूसिव बातचीत में कहा कि राष्ट्र विरोधी गुपकार गठबंधन कभी भी अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो पाएगा। जम्मू कश्मीर के लोगों को गुपकार गैंग से सतर्क रहने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि गुपकार गठबंधन वाले लाख चाहने पर भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की ²ढ़ इच्छाशक्ति द्वारा समाप्त किये गए अनुच्छेद 370 और 35ए की वापसी कभी नहीं करा पाएंगे।

अनुराग ठाकुर ने कहा कि गुपकार के गुप्त इरादों का देश के सामने भंडाफोड़ हो चुका है।

विकास की चाह रखने वाले जम्मू-कश्मीर के नागरिक गुपकार के इरादों को कभी पूरा नहीं होने देंगे।

केंद्र की नीतियों का लाभ सीधे जम्मू-कश्मीर के लोगों तक पहुंच रहा है, जो कि गुपकार गठबंधन को बर्दाश्त नहीं हो रहा है।

उन्होंने कहा कि नेशनल कॉन्फ्रेंस, पीडीपी और कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि सारे भ्रष्ट एक ही छतरी के नीचे आ गए हैं।

अनुराग ठाकुर ने जम्मू-कश्मीर में 25 हजार करोड़ के रोशनी जमीन घोटाले में पीडीपी, नेशनल कांफ्ऱेस व कांग्रेस नेताओं के नाम सामने आने पर कहा कि भ्रष्टाचार और देश विरोधी गतिविधियां ही इन पार्टियों का असली चेहरा है।

उन्होंने कहा कि कश्मीर जैसे स्वर्ग को इन भ्रष्टाचारी नेताओं ने नर्क बना दिया था।

ये लोग दशकों तक जम्मू-कश्मीर के संसाधनों का दुरुपयोग करते आ रहे थे।

अब जब सूबे की जनता विकास की ओर अग्रसर है, तो यह लोग पाकिस्तान और चीन की जुबान बोल रहे हैं।

कश्मीर के युवाओं को भटकाने और बरगलाने का काम कर रहे हैं। इन राष्ट्र विरोधी ताकतों के मंसूबों को भारतीय जनता पार्टी कभी कामयाब नहीं होने देगी।

रोशनी जमीन घोटाले पर अनुराग ने कहा, जम्मू-कश्मीर में रोशनी लैंड स्कैम ना सिर्फ यहां का बल्कि अपनी तरह का देश का सबसे बड़ा भूमि घोटाला है।

कुछ लोगों के एक गिरोह ने जम्मू-कश्मीर के संसाधनों को लूट लिया। इतना ही नहीं उन्होंने राज्य की जमीन भी हड़प ली।

एक सुनियोजित साजिश के तहत जम्मू-कश्मीर में राज्य की जमीन लूट ली गई और जो लोग जमीन लूटते थे वो अब गुपकार बन गए हैं।

दिन प्रतिदिन अपना जनाधार खोते और परत दर परत सच्चाई सामने आते देख इन लोगों ने गुपकार गठबंधन के नाम से एक ठगबंधन बना लिया है।

कश्मीर की स्वायत्तता की आवाज उठाने वाले सिर्फ अपने परिवार के लिए ही सुविधाएं जुटाते रहे।

उन्होंने कहा कि अब्दुल्ला-मुफ्ती परिवार सदैव ही राष्ट्र के हितों के खिलाफ जाता रहा है। जिसे जहां मौका मिला उसने वहां घाटी को लूटा है।

जम्मू-कश्मीर में होने वाले चुनावों पर उन्होंने कहा कि भाजपा यहां के लोगों को सशक्त और समृद्ध बनाने का लक्ष्य लेकर जिला विकास परिषद चुनाव में उतरी है।

पार्टी की कोशिश है कि ग्रामीण लोकतंत्र को मजबूत बनाकर जम्मू-कश्मीर के लोगों को तेज विकास का लाभ दिया जाए।

उन्होंने कहा गुपकार गैंग जम्मू-कश्मीर में बैलेट की नहीं, बुलेट की राजनीति कर रहा है।

उन्होंने कहा, जम्मू-कश्मीर में रोशनी एक्ट के जरिए घोटाला हुआ है। कांग्रेस, नेशनल कॉन्फ्रेंस और पीडीपी के नेता सभी सरकारी जमीन के दुरुपयोग में जुटे थे।

जम्मू-कश्मीर हाईकोर्ट ने इस एक्ट को असंवैधानिक घोषित किया है।

अब्दुल्ला परिवार सहित कई राजनीतिक और जाने माने लोगों ने इसका फायदा उठाया।

अब्दुल्ला परिवार ने घर के लिए सुजवान गांव में तीन कनाल जमीन खरीदी, लेकिन सात कनाल पर कब्जा कर लिया, जिसे जहां मौका लगा, उसने वहां पर घाटी को लूटा है।

हाईकोर्ट के निर्देश पर जारी सूची में फारूक अब्दुल्ला की बहन सुरैया माटू और बहनोई के नाम भी शामिल हैं।

नेशनल कॉन्फ्रेंस का दफ्तर भी रोशनी एक्ट का फायदा उठा कर बनाया गया।

यह दिखाता है कि दशकों से यहां कैसा अंधेरराज चल रहा था।

सत्ता में आने का इनका मकसद सेवा नहीं बल्कि विलासिता होती थी और ये उसी संस्कृति को अभी तक पाल पोस रहे हैं।

इनका असली चेहरा अब जनता के सामने आ चुका है। हम सामूहिक रूप से इस घोटाले से जुड़े सभी नेताओं व अधिकारियों की विधि पूर्वक जाच की मांग करते हैं।

उन्होंने कहा, भाजपा बैलेट से लोकतंत्र को मजबूत बनाने की राह पर है, जबकि गुपकार अलायंस गोली से लोगों को डराने की कोशिश कर रहा है।

पर ये लोग ये भूल गए हैं कि जम्मू-कश्मीर के लोग सारी सच्चाई से वाकिफ हैं और इनके इरादों को समझते हैं।

जम्मू-कश्मीर की जनता राष्ट्र द्रोहियों का कभी साथ नहीं देने वाली। जनता अब विकास चाहती है, इसीलिए भाजपा की जीत सुनिश्चित है।

अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस को भी आड़े हाथ लेते हुए कहा कि हार-हार कर बेहाल हुई कांग्रेस ने चीन व पाकिस्तान की भाषा बोलने वाले गुपकार गैंग से हाथ मिलाया है।

कांग्रेस हार से इतना बौखला गई है कि आज उनका सहयोग मांग रही है, जो अनुच्छेद 370 बहाली के लिए पाकिस्तान व चीन से समर्थन मांग रहे हैं।

हताशा में उसने राष्ट्र-विरोधी ताकतों से हाथ मिला लिया। दूसरी तरफ उनके नेता राहुल गांधी का इस मुद्दे पर मौन नहीं टूट रहा है।

क्या वह चीन और पाकिस्तान के मंसूबों को अपनी मौन सहमति दे रहे हैं?

उन्होंने कहा कि भाजपा ने हमेशा से ही विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ा है। पार्टी ने वादा किया था कि वह अनुच्छेद 370 और 35 ए को समाप्त कर देगी, जिसे पार्टी ने पूरा किया है।

अनुराग ठाकुर ने तंज मारते हुए कहा जमीन कब्जाने वाले, अब गुपकार हो गये हैं।

spot_img

Latest articles

जियो बना भारत का सबसे बड़ा 5G नेटवर्क — 23 करोड़ से ज्यादा यूजर जुड़े

Jio Becomes India's Largest 5G Network: भारत में 5G तकनीक की दौड़ तेज हो...

रांची में ब्राउन शुगर का बड़ा रैकेट ध्वस्त, चार गिरफ्तार

Major Brown sugar Racket Busted in Ranchi : रांची पुलिस ने नशे के कारोबार...

झारखंड सरकार ने दो जेल अधीक्षकों का तबादला किया, खाली पदों पर नई पोस्टिंग

Jharkhand Government Transfers two jail Superintendents: झारखंड सरकार ने जेल विभाग में बड़े पैमाने...

खबरें और भी हैं...