Zimbabwe में बस हादसे में 35 लोगों की मौत, 71 घायल

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

हरारे : जिम्बाब्वे के दक्षिण-पूर्वी चिपिंगे शहर में ईस्टर के मौके पर एक बड़े हादसे में 35 लोगों की मौत हो गई और 71 लोग घायल हो गए। यह हादसा बस के पलटने से हुआ।

जानकारी के अनुसार ईस्टर के अवसर पर चिपिंगे शहर में लोगों को चर्च ले जा रही एक बस सड़क पर पलटने के बाद खाई में जा गिरी।

हादसे में कम से कम 35 लोगों की मौत हो गई और 71 घायल हो गए। स्थानीय पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

स्थानीय पुलिस प्रवक्ता सहायक आयुक्त पॉल न्याथी ने बताया कि हादसे में अब तक मरने वालों की संख्या 35 है और घायलों की संख्या 71 है।

इनमें से कई लोगों की मौत मौके पर हुई, जबकि कुछ लोगों की मौत अस्पताल ले जाते हुए और अस्पताल में इलाज के दौरान हुई।

Share This Article