Homeझारखंडदक्षिण-मध्य रेलवे में और 4 विशेष ट्रेनें शामिल, लगेगा साधारण किराया

दक्षिण-मध्य रेलवे में और 4 विशेष ट्रेनें शामिल, लगेगा साधारण किराया

Published on

spot_img

सिकंदराबाद: दक्षिण-मध्य रेलवे (दमरे) जोन ने सोमवार को यात्रियों की यात्रा को सुविधाजनक बनाने के लिए बीदर, यशवंतपुर और लातूर के बीच चार अतिरिक्त विशेष ट्रेनें जोड़ीं।

रेलवे जोन अधिकारी ने कहा, यात्रियों की सुविधा के लिए भारतीय रेलवे यशवंतपुर- बीदर -यशवंतपुर और यशवंतपुर – लातूर – यशवंतपुर के बीच अतिरिक्त विशेष ट्रेनें चलाएगा, जिसका किराया भी साधारण रहेगा।

यशवंतपुर से बीदर के लिए ट्रेन संख्या 06271 मंगलवार से सप्ताह में चार दिन चलेगी। ट्रेन सोमवार शाम 7 बजे यशवंतपुर से रवाना होगी, जोकि अगले दिन मंगलवार, गुरुवार और रविवार को बीदर सुबह 9:15 बजे पहुंचेगी।

वापसी के दौरान गाड़ी संख्या 06272 सोमवार शाम 6:05 बजे रवाना होगी, जोकि अगले दिन मंगलवार, बुधवार और शुक्रवार को सुबह 7:40 बजे यशवंतपुर पहुंचेगी।

इसी तरह, ट्रेन संख्या 06583 को यशवंतपुर से लातूर सप्ताह में केवल तीन दिन चलाया जाएगा, जो यशवंतपुर से बुधवार को सुबह 7 बजे रवाना होकर अगले दिन शुक्रवार और शनिवार को दोपहर 1:05 बजे लातूर पहुंचेगी।

वहीं वापसी के दौरान गाड़ी संख्या 06584 गुरुवार को दोपहर 3 बजे लातूर रवाना होगी, जो अगले दिन शनिवार और रविवार को यशवंतपुर में सुबह 7:40 बजे पहुंचेगी।

spot_img

Latest articles

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...

मर्डर केस में तीन शूटर गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: रत्ननगर रोड हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन शातिर अपराधी...

खबरें और भी हैं...