म्यांमार में 5.2 तीव्रता का भूकंप

News Aroma Media
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

आइजोल: भारत के मिजोरम से सटे इलाके में शनिवार दोपहर बाद 2 बजकर 20 मिनट 26 सेकेंड पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इनकी तीव्रता 5.2 मापी गई। भूकंप के चलते कहीं से किसी भी तरह के नुकसान की खबर नहीं है। भूकंप का असर मिजोरम में भी महसूस किया गया।

भूकंप का झटका महसूस होते ही लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। लोगों में दहशत फैल गई। भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार भूकंप का केंद्र भारत के मिजोरम के चाम्फाई जिला से ईस्ट में 119 किलोमीटर दूर जमीन में 30 किलोमीटर नीचे बताया गया है। भूकंप का एपीक सेंटर 23.53 उत्तरी अक्षांश तथा 94.50 पूर्वी देशांत्तर पर स्थित था।

Share This Article