झारखंड सूचना सेवा के 6 अधिकारियों का तबादला

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: राज्य सरकार ने झारखंड सूचना सेवा के पदाधिकारियों का मंगलवार शाम तबादला कर दिया है।

इस संबंध में झारखंड राज्यपाल के आदेश से सूचना एवं जन सम्पर्क के छह अधिकारियों के तबादले की अधिसूचना जारी कर दी गई है।

अधिसूचना के मुताबिक साकेत कुमार पांडेय को गढ़वा जिले का जन सम्पर्क पदाधिकारी बनाया गया है।

वहीं, असीम कुमार को रामगढ़ जिला का जनसंपर्क पदाधिकारी, अंजना भारती को दुमका का जनसंपर्क पदाधिकारी, अभय कुमार को गोड्डा का जनसंपर्क पदाधिकारी, चंदन को पाकुड़ जिला का जनसंपर्क पदाधिकारी और अजय कुमार को सिमडेगा का जनसंपर्क पदाधिकारी नियुक्त किया गया है।

Share This Article