बिहार विधानसभा चुनाव में 7 लाख लोगों ने नोटा का किया इस्तेमाल

News Aroma Media
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पटना: चुनाव आयोग के अनुसार सात लाख से अधिक मतदाताओं ने बिहार विधानसभा चुनाव में उपरोक्त में से कोई नहीं (नोटा) विकल्प का इस्तेमाल किया है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) 243 सदस्यीय विधानसभा में 125 सीटों को हासिल करने के बाद बिहार में एक और कार्यकाल के लिए पूरी तरह से तैयार है।

वहीं महागठबंधन (एमजीबी) ने 110 निर्वाचन क्षेत्रों में जीत हासिल की। तेजस्वी यादव की पार्टी ने 75 सीटों पर जीत दर्ज की, जो भाजपा की 74 से अधिक है।

चुनाव आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, 7,06,252 लोगों (1.7 प्रतिशत) ने मतदाताओं ने नोटा विकल्प चुना जिसके कारण उन्होंने अपने लोकतांत्रिक अधिकार का प्रयोग करते हुए किसी भी उम्मीदवार को वोट नहीं देना पसंद किया।

Share This Article