महेश बाबू ने बेटे गौतम संग शेयर की तस्वीर, लिखी ये खास बात

News Aroma Media
2 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मुंबई: साउथ फिल्मों के सुपरस्टार महेश बाबू इन दिनों अपनी फैमिली के साथ वेकेशन इंजॉय कर रहे हैं। इसकी जानकारी खुद महेश बाबू ने हाल ही में सोशल मीडिया पर दी थी।

वहीं अब महेश बाबू ने अपने बेटे गौतम के साथ एक प्यारी सी तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की है। इस तस्वीर में महेश बाबू अपने बेटे गौतम को गले लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं।

इस तस्वीर को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए महेश बाबू ने लिखा-‘अब उसे गले लगाना और भी मुश्किल होता जा रहा है। कभी भी उसे गले लगाने के लिए किसी खास दिन या खास पल की जरूरत नहीं पड़ी।’

इस तस्वीर में महेश और बेटे गौतम के मजबूत बॉन्डिंग को साफ देखा जा सकता है।

सोशल मीडिया पर इस तस्वीर को काफी पसंद किया जा रहा हैं। वहीं महेश बाबू के पोस्ट उनकी पत्नी अभिनेत्री नम्रता शिरोडकर ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी और दिल वाला इमोजी शेयर की है।

महेश बाबू ने 2005 में बॉलीवुड अभिनेत्री नम्रता शिरोडकर से शादी की है। महेश बाबू और नम्रता शिरोडकर के दो बच्चे बेटा गौतम और बेटी सितारा हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो महेश बाबू जल्द ही शशि किरण टिक्का द्वारा निर्देशित फिल्म ‘मेजर’ में नजर आएंगे। इस फिल्म में वह आर्मी अफसर की भूमिका में होंगे।

‘मेजर’ एनएसजी कमांडो संदीप उन्नीकृष्णन के जीवन से प्रेरित है, जिन्होंने मुंबई में 26/11 के आतंकवादी हमले में अपनी जान गंवा दी थी। महेश इस फिल्म में अभिनेता के साथ-साथ फिल्म के निर्माता भी है।

साउथ सुपरस्टार महेश बाबू साउथ डायरेक्टर परशुराम की आगामी फिल्म में भी दिखाई देंगे। कुछ दिन पहले घोषणा हुई थी कि तेलुगु सुपरस्टार महेश बाबू और डायरेक्टर एसएस राजामौली एक साथ काम करेंगे।

Share This Article