इन पांच राशि वालों के लिए आज का दिन है बेहद ही उत्तम, जानिए अपना शुभ अंक और रंग

Digital Desk

Daily Horoscope : आज 8 जून दिन शनिवार (Saturday) के राशिफल (Horoscope) के अनुसार आज का दिन कई राशि वालों के लिए खुशियों से भरा होगा लेकिन वहीं कई राशि वालों को थोड़ी बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।

तो चलिए जानते हैं सभी राशि जातकों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन साथ ही बताते हैं आज के लिए आपका शुभ अंक (Lucky Number) और शुभ रंग (Lucky Colour)।

मेष राशि (Aries)

सकारात्मक संदेशों की अधिकता बनी रहेगी। साहस पराक्रम से जगह बनाएंगे। संपर्क का दायरा बड़ा होगा। लोगों से मेलजोल में सहज रहेंगे। महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हो सकती हैं। नए लोगों से मेलजोल बढ़ाएंगे। भाईचारे का बढ़ावा मिलेगा। बंधुत्व को बल मिलेगा। धर्म धैर्य बना रहेगा। सुख सुविधाओं पर जोर रखेंगे। साख प्रभाव बढ़त पर रहेंगे। जिम्मेदारों से भेंट मुलाकात होगी। आलस्य त्यागें। वातावरण अनुकूल रहेगा। संबंधों का लाभ उठाएंगे। सामाजिक विषयों में रुचि बढ़ाएंगे।

शुभ अंक : 8 और 9

शुभ रंग : गेंहुंआ

आज का उपाय : परमभक्त हनुमानजी की पूजा वंदना करें। शनिदेव से संबंधित वस्तुओं का दान बढ़ाएं। सक्रियता रखें।

वृष राशि (Taurus)

परिवार के लोग हर्ष आनंद से रहेंगे। स्वजनों के साथ से सुख से समय बिताएंगे। उत्सव आयोजन का वातावरण रहेगा। परिजनों का सहयोग समर्थन मिलेगा। संस्कारों को बल मिलेगा। वचन निभाएंगे। निजी जीवन में शुभता रहेगी। आकर्षक प्रस्ताव प्राप्त होंगे। सुख सौख्य बढ़ेगा। कारोबार में तेजी रखेंगे। मधुर व्यवहार बढ़ेगा। सभी का मन जीतेंगे। भव्य आयोजनों से जुड़ें़गे। स्वजनों से भेंट होगी। अतिथि आगमन बना रहेगा। सबसे बनाकर चलेंगे। मान सम्मान देंगे। जनकल्याण की भावना बढ़ेगी।

शुभ अंक : 4 और 8

शुभ रंग : रॉयल ब्लू

आज का उपाय : महाबली हनुमानजी की पूजा वंदना करें। न्यायदेव शनिदेव से संबंधित वस्तुओं का दान व प्रयोग बढ़ाएं। छोटों की मदद करें।

मिथुन राशि (Gemini)

सावधानी से कार्य व्यापार आगे बढ़ाते रहें। आवश्यक कार्यां में रुटीन स्थिति रहेगी। लंबित विषयों को आगे बढ़ाएं। कला कौशल संवारेंगे। नीति नियम बनाए रखेंगे। साझा कार्य बनेंगे। संकोच दूर होगा। सकारात्मकता बढ़त पर रहेगी। प्रतिस्पर्धा का भाव रखेंगे। आर्थिक प्रयास संवरेंगे। खुशियां साझा करेंगे। संपर्क का लाभ उठाएंगे। भेंटवार्ता पर जोर रखेंगे। नवीन प्रयासों में रुचि बढ़ाएंगे। पराक्रम से सभी प्रभावित होंगे। रक्त संबंधों में मजबूती आएगी। अपनों में भेंट होगी। रचनात्मक कार्यां से जुड़ेंगे।

शुभ अंक : 4 5 8

शुभ रंग : बेबी ब्लू

आज का उपाय : परमवीर हनुमानजी के दर्शन करें। शनिदेव से संबंधित वस्तुएं दान दें व प्रयोग में लाएं। सहज रहें।

कर्क राशि (Cancer)

लक्ष्य के प्रयासों को बनाए रहें। जीवन स्तर साधारण रहेगा। निवेश के मामलों में सूझबूझ और सक्रियता बढ़ाएंगे। आवश्यक कार्यां को जल्द पूरा करने पर होगा। आर्थिक गतिविधियों में रुचि दिखाएंगे। रिश्तेदारों का समर्थन प्राप्त होगा। अपनों के लिए प्रयासरत रहेंगे। खर्च में सजगता रखेंगे। सहजता से आगे बढ़ेंगे। कामकाज सामान्य रहेगा। विदेश यात्रा हो सकती है। दान धर्म में रुचि बढ़ेगी। जल्दबाजी न दिखाएं। पेशेवर चर्चाओं में भाग लेंगे। ठगों से बचें। सूझबूझ और जिम्मेदारी का व्यवहार रखें।

शुभ अंक : 2 4 और 8

शुभ रंग : एक्वा ब्लू

आज का उपाय : हनुमानजी के दर्शन करें। शनिदेव से जुड़ी वस्तुओं का दान बढ़ाएं। गरीब की सहायता करें। दान दें। बजट रखें।

सिंह राशि (Leo)

महत्वपूर्ण कार्यां को गति दे पाएंगे। आर्थिक फैसले लेने में सहजता रहेगी। लाभ संवारने का प्रयास रखेंगे। पद प्रतिष्ठा और प्रभाव बढ़त पर रहेंगे। प्रतिस्पर्धा में रुचि बढ़ाएंगे। नेतृत्व क्षमता संवरेगी। कार्य विस्तार के अवसर बढ़ेंगे। अवसर बढ़त पर रहेंगे। कामकाजी प्रयासों में तेजी रखेंगे। धनधान्य में वृदिध होगी। विभिन्न योजनाओं को आगे बढ़ाएंगे। चहुंओर आनंद का वातावरण रहेगा। आर्थिक लक्ष्यों पर फोकस बनाए रखेंगे। करियर में उपलब्धियों को बढ़ावा मिलेगा। आय के नए स्त्रोत बनेंगे।

शुभ अंक : 1 4 7

शुभ रंग : स्वर्ण समान

आज का उपाय : हनुमानजी के दर्शन लाभ लें। पूजा वंदना करें। न्यायदेव शनिदेव का स्मरण बनाए रखें। तिल तिलहन का दान बढ़ाएं। बड़ा सोचें।

कन्या राशि (Virgo)

प्रबंधकीय प्रयास पक्ष में बनेंगे। करियर व्यापार में उल्लेखनीय प्रदर्शन रहेगा। व्यवसायिक गतिविधियों में आगे रहेंगे। सहकर्मी सहायक होंगे। शुभ प्रस्ताव प्राप्त करेंगे। संवाद संपर्क सकारात्मक रहेंगे। मान सम्मान में वृद्धि होगी। बड़प्पन रखेंगे। प्रशासन प्रबंधन के कार्य बनेंगे। पैतृक पक्ष के़े मामले बेहतर रहेंगे। अनुभव का लाभ मिलेगा। सभी सहयोग होंगे। चहुंओर प्रभाव बनाए रखेंगे। अधिकारियें से सामंजस्य बढ़ाएंगे। चहुंओर शुभता रहेगी। शासकीय विषय बनेंगे। पुरस्कृत हो सकते हैं। पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

शुभ अंक : 4 5 6 8

शुभ रंग : मोरपंख के समान

आज का उपाय : हनुमानजी के दर्शन करें। न्यायदेव शनिदेव का स्मरण रखें। संबंधित वस्तुओं का दान व प्रयोग बढ़ाएं। औरों की मदद करें।

तुला राशि (Libra)

भाग्य से राहें बनेंगी। लाभ और प्रभाव अच्छा रहेगा। आस्थार विश्वास से सफलता पाएंगे। कार्य व्यापार में उछाल आएगा। धार्मिक गतिविधियों से जुड़ेंगे। मनोरंजक गतिविधियां बढ़ेंगी। सभी ़क्षेत्रों में बेहतर रहेंगे। मित्रों का साथ पाएंगे। शिक्षा पर जोर देंगे। चहुंओर सुखद परिणाम पाएंगे। योजनाओं पर अमल बढ़ाएंगे। अध्यात्म में रुचि लेंगे। लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ेंगे। परिजनों का सहयोग मिलेगा। समकक्षों के सहयोग से श्रेष्ठ परिणाम बनेंगे। यात्रा की संभावना रहेगी। साहस बनाए रखेंगे।

शुभ अंक : 4 6 8

शुभ रंग : सिल्वर कलर

आज का उपाय : तिल तिलहन का दान व प्रयोग करें। शनिदेव का स्मरण बनाए रखें। गरीबों की सहायता बढ़ाएं। यात्रा पर जाएं।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

विभिन्न कार्याेंमें स्मार्ट डिले की नीति अपनाएंगे। सहज संकोच बना रहेगा। जिम्मेदारीपूर्ण व्यवहार रखेंगे। व्यवस्था पर भरोसा बढ़ाएंगे। जोखिमपूर्ण कार्यां से बचेंगे। मितभाषी रहें। बड़ों की सुनें। सफलता प्रतिशत सामान्य रहेगा। स्थितियां मिश्रित बनी रह सकती हैं। लोभ प्रलोभन प्रभाव में न आएं। जल्दबाजी में चर्चा समझौते न करें। अत्यधिक भार उठाने से बचें। स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें। नवीन प्रयासो में सहजता बढ़ाएंगे। आकस्मिकता बनी रह सकती है। परिजनों की सीख सलाह से आगे बढ़ेंगे।

शुभ अंक : 1 8 9

शुभ रंग : पीतांबरी

आज का उपाय : हनुमानजी की पूजा वंदना करें। शनिदेव से संबंधित वस्तुओं का दान बढ़ाएं। पीड़ित जनों की मदद करें।

धनु राशि (Sagittarius)

महत्वपूर्ण कार्य साझेदारी में बनाए रखने की कोशिश होगी। साझेदारी से सफलता मिलेगी। प्रबंधन के कार्य सधेंगे। निजी मामले पक्ष में रहेंगे। पेशेवरता बढ़ेगी। नेतृत्व क्षमता को बल मिलेगा। सामंजस्यता बनाए रखेंगे। लाभ बढ़ेगा। संबंधों को मजबूत बनाने की कोशिश होगी। व्यक्तिगत प्रयासों को बल मिलेगा। वाणी व्यवहार में संतुलन बनाए रखेंगे। खानपान पर ध्यान देंगे। कार्ययोजनाओं को गति देंगे। स्थिरता में वृद्धि होगी। विभिन्न मोर्चां पर सकारात्मक परिणाम पाएंगे। दाम्पत्य खुशहाल बनेगा।

शुभ अंक : 3 और 8

शुभ रंग : गहरा भूरा

आज का उपाय : हनुमानजी के दर्शन करें। न्यायदेव शनिदेव से जुड़ीं वस्तुएं दान दें। जिम्मेदारी निभाएं।

मकर राशि (Capricorn)

मेहनत से समय की अनुकूलता बनाए रखेंगे। सक्रियता और स्मार्टनेस बढ़ाएं। पेशेवर मामलों में संतुलित ढंग से आगे बढ़़ेंगे। अनुशासन अनुपालन बनाए रखेंगे। सेवाक्षेत्र से जुड़ेंगे। बजट से चलेगे। पेशेवर प्रयास फलेंगे। उपलब्धियां पूर्ववत् रहेंगी। जिम्मेदारी से कार्य करेंगे। मेहनत पर भरोसा बढ़ेगा। उम्मीद के अनुरूप प्रदर्शन बनाए रहेंगे। लेन देन में सावधानी बढ़ाएंगे। निवेश पर नियंत्रण रखेंगे। बहकावे में न आएं। क्षमाशील बने रहें। तार्किक विषयों में प्रभावी रहेंगे। नौकरीपेशा वर्ग बेहतर प्रदर्शन करेगा।

शुभ अंक : 4 और 8

शुभ रंग :  गहरा नीला

आज का उपाय : महावीर हनुमानजी की वंदना करें। शनिदेव से संबंधित वस्तुओं का दान व प्रयोग बढ़ाएं। नियम अनुपालन रखें।

 कुंभ राशि (Aquarius)

आवश्यक विषयों को पक्ष में बनाए रखेंगे। मित्रों व करीबियों से मतभेद दूर होंगे। परिवार में सुख सौख्य सहजता बनाए रखेंगे। व्यक्तिगत प्रदर्शन बेहतर बना रहेगा। आर्थिक लाभ में वृद्धि होगी। सक्रियता साहस से आगे बढ़ेंगे। बौद्धिक कार्यां में तेजी बढ़ाएंगे। महत्वपूर्ण मामलों में आगे रहेंगे। कला कौशल संवार पर रहेगा। सभी क्षेत्रो ंमें उचित जगह बनाए रखेंगे। प्रेम में सफल होंगे। मन के मामले बनेंगे।प्रतिस्पर्धी गतिविधियों में प्रभावशाली रहेंगे। भावनात्मक मामलों में सकारात्मकता रखेंगे।

शुभ अंक : 4 और 8

शुभ रंग : मोरपंख के समान

आज का उपाय : महावीर हनुमानजी की वंदना पूजा करें। शनिदेव से संबंधित वस्तुओं का दान व प्रयोग बढ़ाएं। सहयोग का भाव रखें।

मीन राशि (Pisces)

महत्वपूर्ण कार्याेंमें धैर्य से काम लें। कामकाज में निरंतरता बनाए रखें। परिवार में हर्ष आनंद रहेगा। परिजनों से सुलह सलाह सामंजस्य बनाए रखें। भावावेश में निर्णय न लें। वाणी व्यवहार प्रभावी रहेगा। वैचारिक संतुलन बनाए रखेंगे। बड़ों का सानिध्य पाएंगे। अपनों से करीबियां बढ़ाएंगे। निजी मामलों में धैर्य दिखाएं। विनम्रता और विवेक से काम लें। संसाधनों में रुचि बढ़ाएंगे।  भवन वाहन के मामलों में सक्रियता दिखाएंगे। सुनी बातों पर भरोसा करने से बचेंगे। विनम्रता से आगे बढ़ें। व्यवस्था मजबूत रखेंगे।

शुभ अंक : 3 4 6 और 8

शुभ रंग : पेल कलर

आज का उपाय : महावीर हनुमानजी की वंदना करें। शनिदेव से संबंधित वस्तुओं तेल तिलहन का दान करें। सामंजस्यता बनाए रखें।

Disclaimer : यहां सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि News Aroma किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।

x