जमशेदपुर में युवक को चाकू मारकर किया घायल

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर: आजादनगर थाना क्षेत्र के बावनगोड़ा चौक में एक युवक ने दूसरे युवक ने चाकू मारकर घायल कर दिया। घायलावस्था में उसे एमजीएम में भर्ती कराया गया है।

ताया जाता है कि खट्टर सोनू ने मो. तौसिफ को चाकू मारकर घायल कर दिया है। तौसिफ लाइटिंग का कार्य करता है। आरोपित खट्टर सोनू रिश्ते में उसका बड़ा भाई लगता है।

इस मामले में बीच-बचाव करने आए लोगों को भी खट्टर सोनू ने नहीं बख्शा। उनपर भी हमले का प्रयास किया। हालांकि, इस दौरान किसी को चोट नहीं आई।

इस संबंध में घायल तौसीफ की मां तौसिफ की मां रहीमा खातून ने बताया कि बीते दिनों उनका पुत्र बिष्टूपुर स्थित चूनाशाह बाबा मजार के समीप लाइटिंग का काम करने गया था।

वहां किसी बात को लेकर उसका खट्टर सोनू से विवाद हो गया था। मौके पर पहुंची आजादनगर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Share This Article