रांची में ब्राउन शुगर कारोबारी गिरफ्तार, सात पुड़िया बरामद

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रांची के गोंदा थाना पुलिस ने ब्राउन शुगर कारोबारी प्रशांत कुमार सिंह उर्फ बिल्ला को गिरफ्तार किया है। वह कांके रोड के ब्लैक डायमंड पैलेस का रहने वाला है।

बिल्ला के पास से पुलिस ने सात पुड़िया ब्राउन शुगर भी बरामद किया है। बरामद ब्राउन शुगर का वजन लगभग 460 मिलीग्राम बताया जा रहा है।

तलाशी के दौरान बिल्ला के पास से दस हजार 670 रुपये बरामद किए गए। बिल्ला ने पूछताछ में बताया है कि यह रुपए उसने ब्राउन शुगर बेचकर कमाए हैं।

गोंदा इंस्पेक्टर अवधेश ठाकुर ने रविवार को बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि डीएवी स्कूल के पास बिल्ला ब्राउन शुगर की सप्लाई के लिए आया हुआ है। इसके बाद पुलिस की टीम ने उसे घेर कर पकड़ लिया।

उल्लेखनीय है कि रांची पुलिस नशे के कारोबारियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। शहर के अलग-अलग इलाकों से लगातार ब्राउन शुगर, गांजा और नशीली दवाइयां पकड़े जा रहे हैं। नए साल के आगमन को लेकर ड्रग्स कारोबारियों ने बड़ी मात्रा में ब्राउन शुगर रांची मंगवाई है।

सूचना पर रांची पुलिस लगातार नशे के तस्करों को चिन्हित कर उन पर कार्रवाई कर रही है। पुलिस की टीम बिल्ला से पूछताछ कर रही है।

ब्राउन शुगर रांची में कहां-कहां पहुंचा है। इसकी जानकारी के लिए पुलिस उससे कड़ाई से पूछताछ कर रही है।रांची में ब्राउन शुगर कारोबारी गिरफ्तार, सात पुड़िया बरामद

Share This Article