Latest NewsकरियरJSSC ने संयुक्त स्नातक स्तर 2022 भर्ती के लिए जारी की अधिसूचना...

JSSC ने संयुक्त स्नातक स्तर 2022 भर्ती के लिए जारी की अधिसूचना ,15 जनवरी से भरे जाएंगे फॉर्म

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

झारखंड : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने संयुक्त स्नातक स्तर (CGL) 2022 अधिसूचना के लिए आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in पर आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।

यह अधिसूचना भर्ती अभियान से संबंधित झारखंड सामान्य स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (JGGLCCE) के तहत शुरू किए गए है। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने इस वर्ष सहायक शाखा अधिकारी, प्रखंड आपूर्ति अधिकारी, कनिष्ठ सचिवालय सहायक आदि सहित कई पदों के दायरे में कुल 956 रिक्तियों की घोषणा की है।

पदों का विवरण
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने जिन 956 पदों के लिये रिक्‍त‍ियां जारी की हैं, उसमें प्रशााखा पदाधिकारी, कनीय सचिवालय सहायक, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी आदि के पद शामिल हैं।

सहायक प्रशाखा पदाधिकारी: 384

कनीय सचिवालय सहायक: 322

प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी: 245

प्लानिंग असिस्टेंट: 5

अधिकतम परीक्षा शुल्क

अभ्यर्थियों को स्नातक स्तरीय पदों के आवेदन के लिएअधिकतम एक हजार रुपए परीक्षा शुल्क के रूप मे देने होंगे। अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों को परीक्षा शुल्क में छूट दी जाएगी और उन्हें 250 रुपए का शुल्क लगेगा। वहीं, अन्य वर्गों सामान्य, पिछ़ड़ा और अत्यंत पिछड़ा को एक हजार रुपए परीक्षा शुल्क देने होंगे।

आवश्यक योग्‍यता

आयोग में आवेदन प्राप्त होने की अंतिम तिथि तक स्नातक अथवा समकक्ष उत्तीर्ण होना आवश्यक होगा. साथ ही उम्‍मीदवार ने 10वीं और 12 वीं की परीक्षा पास की हो।

परीक्षा पैटर्न

आयोग के अनुसार, परीक्षा एक चरण (मुख्य परीक्षा) में ली जायेगी. परीक्षा ओएमआर शीट पर होगी. सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ व बहुविकल्पीय उत्तर युक्त होंगे। प्रत्येक सही उत्तर के लिए तीन अंक मिलेंगे, जबकि प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक अंक कटेगा।

तीन पत्र होंगे, प्रत्येक पत्र के लिए दो घंटे का समय मिलेगा। पहला पत्र भाषा ज्ञान, दूसरा पत्र जनजातीय व क्षेत्रीय भाषा तथा तीसरा पत्र सामान्य ज्ञान का रहेगा।

फॉर्म एडिट करने की सुविधा

प्रत्येक चरण के लिए अतिरिक्त समय के अलावा, उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र में की गई किसी भी त्रुटि को सुधारने के लिए JSSC CGL 2021 सुधार सुविधा का भी उपयोग कर सकते हैं।

इस सुविधा का लाभ तभी उठाया जा सकता है जब किसी उम्मीदवार ने JGGLCCE भर्ती परीक्षा के लिए सफलतापूर्वक पंजीकरण किया हो। यह सुविधा आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in पर 19 फरवरी से 21 फरवरी, 2022 तक सक्रिय रहेगी।

spot_img

Latest articles

NIA मामलों में देरी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, झारखंड सहित 17 राज्यों को नोटिस

Supreme Court strict on delay in NIA cases: देश में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA)...

झारखंड के कोयला क्षेत्रों में आम हड़ताल का व्यापक असर, उत्पादन और कामकाज ठप

Impact of the Nationwide General Strike : केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर आयोजित...

पर्यावरण पर सजी खास फिल्म महोत्सव की शाम, राज्यपाल ने किया उद्घाटन

CMS Vatavaran Ranchi Travelling Film Festival Inaugurated : रांची के ऑड्रे हाउस में मंगलवार...

कोकर इलाके में कार-ऑटो की टक्कर, पांच लोग घायल, पुलिस ने संभाला मोर्चा

Car-Auto Collision : राजधानी रांची के कोकर इलाके में गुरुवार दोपहर एक तेज रफ्तार...

खबरें और भी हैं...

NIA मामलों में देरी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, झारखंड सहित 17 राज्यों को नोटिस

Supreme Court strict on delay in NIA cases: देश में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA)...

झारखंड के कोयला क्षेत्रों में आम हड़ताल का व्यापक असर, उत्पादन और कामकाज ठप

Impact of the Nationwide General Strike : केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर आयोजित...

पर्यावरण पर सजी खास फिल्म महोत्सव की शाम, राज्यपाल ने किया उद्घाटन

CMS Vatavaran Ranchi Travelling Film Festival Inaugurated : रांची के ऑड्रे हाउस में मंगलवार...