झारखंड में मौसम विभाग ने जारी किया Yellow Alert

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड में एक बार फिर माैसम बदल गया है। पिछले दो दिनों से राज्य कोहरे की चपेट में है। इससे लोगों का जनजीवन प्रभावित है।

आम लोगों के साथ-साथ पशु भी मौसम के प्रकोप से प्रभावित हैं। मंगलवार को भी दिन भर बादलों की ओट में सूर्य रहा। दो दिनों से धूप के दर्शन नहीं हो रहे हैं। इससे लोगों की दिनचर्या अस्त व्यस्त हो गई है।

मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी तथा रामगढ़ के अलावे पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार और लोहरदगा में कहीं-कहीं ओलावृष्टि हाेने की संभावना है।

देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हो सकती है। इसे ध्यान में रखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

इसके साथ मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर बताया गया है कि दो दिनों की बारिश से सब्जी और फलों को काफी नुकसान हो सकता है।

सब्जियों में जहां कीड़े लगने के साथ अलग-अलग बीमारियां हो सकती हैं। वहीं आलू और सरसों के फसल को भारी नुकसान हो सकता है। गेहूं के लिए इस बारिश को फायदेमंद बताया गया है।

झारखंड के उत्तरी एवं मध्य भागों में कुछ हिस्सों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। 29 दिसंबर को झारखंड के कई स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है।

वैसे नये साल की शुरुआत सुहाने मौसम से होगी और 30 तक कोई बदलाव नहीं है। 30 दिसंबर को अधिकतम तापमान 19 से 22 डिग्री और न्यूनतम 10 से 13 डिग्री के बीच रहने की संभावना है।

31 दिसंबर से धुंध और काेहरे के बाद दिन में आसमान साफ हाे जाएगा। 31 दिसंबर से न्यूनतम तापमान गिर सकता है और अधिकतम तापमान गिरा रहेगा।

राज्य में पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखने लगा है। न्यूनतम तापमान चढ़ रहा है और अधिकतम तापमान में गिरावट हो रही है। यह स्थिति 30 दिसंबर तक रहेगी।

Share This Article