झारखंड में बारिश से बढ़ी ठंड, एक सप्ताह और नहीं मिलेगी राहत

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड में बारिश ने एक बार फिर से ठंड की रफ्तार को बढ़ा दिया है। राज्य में मंगलवार शाम को सर्दी की पहली बारिश हुई।

रांची में शाम आठ बजे के बाद शुरू हुई हल्की बारिश देखते ही देखते ही मूसलाधार हो गई। रात 12 बजे तक रांची में जहां 12 मिलीमीटर तो पलामू में 27 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई थी।

पिछले तीन दिनों से घना कोहरा छाया हुआ है। बुधवार को भी सुबह से ही कोहरा छाया हुआ था लेकिन उसके बाद ही हल्की बूंदा-बांदी ने लोगों को परेशान कर दिया।

मौसम विभाग के अनुसार एक सप्ताह तक सुबह और शाम के समय कोहरा देखने को मिलेगा। 30 दिसंबर से चार जनवरी तक कोहरे के साथ-साथ धुंध भी छाया रहेगा।

बुधवार को जमशेदपुर शहर का न्यूनतम तापमान 15.0 डिग्री और अधिकतम तापमान 22.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई।

मौसम विज्ञान केंद्र, रांची के हेड अभिषेक आनंद ने बताया कि शहर के लोगों को अगले एक सप्ताह तक ठंड से राहत नहीं मिलने वाली है।

तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार 30 दिसंबर से लेकर चार जनवरी तक शहर कोहरे की चादर में लिपटा रहेगा। इस दौरान लगातार न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। ऐसे में ठंड बढ़ेगी।

बताया कि राजस्थान में साइक्लोन की वजह से झारखंड के रांची, धनबाद, पलामू, चतरा, हजारीबाग, गढ़वा और लोहरदगा में बारिश हुई।

इसको देखते हुए मौसम विभाग ने राज्य में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अधिकांश जिलों में वज्रपात और ओलावृष्टि के साथ बारिश की चेतावनी मौसम विभाग ने दी है।

Share This Article