RANCHI : शातिर चोर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, चोरी का ट्रैक्टर बरामद

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : रांची के बेड़ो थाना की पुलिस ने शातिर चोर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जबकि गिरोह का सरगना फरार है।

गिरफ्तार आरोपियों में पवन उरांव और नामदेव उरांव शामिल हैं। इनकी निशानदेही पर चोरी किया गया जॉन डीयर कंपनी का हरा रंग का ट्रैक्टर बरामद किया गया है।

ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि दो जनवरी को बेड़ो के सेमरा गांव से एक ट्रैक्टर की चोरी कर ली गयी थी।

इस संबंध में तीर्थ देव महतो ने प्राथमिकी दर्ज करायी थी। इस मामले में बेड़ो डीएसपी रजत मणिक बाखला के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया।

टीम ने कार्रवाई करते हुए गुप्त सूचना के आधार पर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि गुमला के भरनो निवासी सुकवीर उरांव उर्फ आया तूफान के नेतृत्व में दोनों ने ट्रैक्टर की चोरी की थी।

चोरी के ट्रैक्टर को सुकवीर अपने साथ ले गया है। पुलिस की लगातार छापामारी के डर से सुकवीर चोरी के ट्रैक्टर को लापुंग के सेमला के पास छोड़कर भाग गया।

एसपी ने बताया कि सुकवीर की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापामारी की जा रही है। वह पूर्व से ही तूफान गिरोह बनाकर चोरी, रंगदारी जैसे अपराधों में संलिप्त रहा है। उसके खिलाफ गुमला और रांची में कई मामले दर्ज हैं।

Share This Article