झारखंड : वैक्सीन के दोनों डोज लगवाने के बावजूद हो गया कोरोना से संक्रमित, कोविड अस्पताल से भागने के लिए छत से कूदा, फ्रैक्चर हुआ पैर, फिर हुआ एडमिट

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

धनबाद : झारखंड में कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है। इसके बाद कई लोगों को आइसोलेशन में भी रखा गया है।

लेकिन, कुछ लोगों को यह रास नहीं आ रहा है। धनबाद में कोविड केयर अस्पताल पीजी ब्लॉक में उस समय सनसनी फैल गयी, जब दो कोरोना संक्रमित मरीजों ने छत से छलांग लगा दी और भागने लगे।

इनमें से एक मरीज भागने में सफल रहा, जबकि दूसरे को पकड़ लिया गया। लेकिन, छत से कूदने के कारण उसके पैर में फ्रैक्चर हो गया है।

इसकी वजह से उसे बेहतर इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

धनबाद में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। 2022 की शुरुआत से ही धनबाद में कोरोना विस्फोट देखा जा रहा है। हर दिन 100 से अधिक मरीज मिल रहे हैं।

बुधवार को यह आंकड़ा 200 के भी पार चला गया। इसके बाद धनबाद के आम लोगों के साथ-साथ प्रशासन की भी नींद उड़ी हुई है।

इसके बावजूद लोग कोरोना गाइडलाइन का उल्लंघन करते दिख रहे हैं। हद तो तब हो गयी, जब जिले के कोविड-19 अस्पताल पीजी ब्लॉक से दो संक्रमित मरीज छत से कूदकर भाग रहे थे।

एक मरीज भागने में सफल रहा जबकि दूसरे को पकड़ लिया गया।

अस्पताल से भागनेवाला मरीज सऊदी अरब से आया हुआ है। उसने वैक्सीन के दोनों डोज ले रखे हैं, लेकिन उसके बावजूद वह पॉजिटिव आया था।

इसके बाद उसे पीजी ब्लॉक में रखा गया था, जहां से उसने भागने का प्रयास किया। वहीं, भागने में सफल रहे मरीज की तलाश की जा रही है।

Share This Article