Latest NewsUncategorizedकेंद्रीय सूचना आयोग के आदेश पर रोक लगाने से दिल्ली हाईकोर्ट का...

केंद्रीय सूचना आयोग के आदेश पर रोक लगाने से दिल्ली हाईकोर्ट का इनकार

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

नई दिल्ली: दिल्ली हाईकोर्ट ने हॉकी इंडिया के खिलाफ कुछ सूचनाएं देने के लिए केंद्रीय सूचना आयोग की ओर से जारी आदेश पर रोक लगाने का अंतरिम आदेश देने से इनकार कर दिया है।

जस्टिस रेखा पल्ली की बेंच ने 20 जनवरी को अगली सुनवाई करने का आदेश दिया। हॉकी इंडिया ने याचिका दायर कर 13 दिसंबर, 2021 के केंद्रीय सूचना आयोग के आदेश पर रोक लगाने की मांग की है।

याचिकाकर्ता की ओर से वकील श्येल त्रेहान ने कहा है कि केंद्रीय सूचना आयोग का आदेश मनमाना है और पूरे तरीके से अवैधानिक है।

याचिका में कहा गया है कि आरटीआई एक्टिविस्ट सुभाष अग्रवाल ने हॉकी इंडिया से हॉकी इंडिया का पता, उसके कर्मचारियों की सैलरी और हॉकी इंडिया की ओर से दिए जा रहे मासिक किराया की जानकारी मांगी है।

सुभाष अग्रवाल ने हॉकी इंडिया की विदेशों में स्थित बैंक खातों और उससे लेन-देन का ब्यौरा भी मांगा है। याचिका में हॉकी इंडिया ने कहा है कि इस सूचना में कोई जनहित नहीं है।

हॉकी इंडिया के वार्षिक खातों को इसके वेबसाइट पर प्रकाशित किया जाता है।

सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार ने कोर्ट से कहा कि हॉकी इंडिया से केंद्रीय सूचना आयोग ने जो सूचना मांगी है वो केंद्र सरकार की ओर से जारी नेशनल स्पोर्ट्स कोड के तहत मांगी गई है।

सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार ने जवाब दाखिल करने के लिए समय देने की मांग की, जिसके बाद कोर्ट ने 20 जनवरी तक जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया।

spot_img

Latest articles

बाल मजदूरी मामले में बढ़ी मुश्किलें, हाईकोर्ट ने पूर्व सलाहकार की अंतरिम राहत खत्म की

Trouble Mounts in Child Labour Case: बाल मजदूरी कराने के आरोप से जुड़े मामले...

वाहन जांच में बड़ा खुलासा 3280 बोतल नशीला कफ सिरप जब्त, चार तस्कर गिरफ्तार

Narcotic Cough Syrup Seized: बिहार में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान...

शादी समारोह में हर्ष फायरिंग बनी जानलेवा, युवक की मौत से गांव में मातम

Firing Turned Fatal: रोहतास जिले के सूर्यपुरा थाना क्षेत्र के डोहनडीह (Dohnadih) गांव में...

पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर सियासत तेज, प्रियंका गांधी ने जताया समर्थन

Priyanka Gandhi Expressed Support: बिहार में सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी के बाद राजनीतिक...

खबरें और भी हैं...

वाहन जांच में बड़ा खुलासा 3280 बोतल नशीला कफ सिरप जब्त, चार तस्कर गिरफ्तार

Narcotic Cough Syrup Seized: बिहार में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान...

शादी समारोह में हर्ष फायरिंग बनी जानलेवा, युवक की मौत से गांव में मातम

Firing Turned Fatal: रोहतास जिले के सूर्यपुरा थाना क्षेत्र के डोहनडीह (Dohnadih) गांव में...