रांची और पूर्वी सिंहभूम बना कोरोना हॉट स्पॉट

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड में कोरोना की रफ्तार लगातार बढ़ती जा रही है। पिछले पांच दिनों में नये संक्रमितों की संख्या स्थिर बनी हुई है।

पिछले पांच दिनों से नये संक्रमितों की संख्या चार हजार के आसपास बनी हुई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार 10 जनवरी को 4,482 नये संक्रमित मिले, जबकि 1,789 संक्रमित स्वस्थ हुए।

चार दिन बाद 14 जनवरी की शाम तक जहां 3749 नये संक्रमित मिले थे, जबकि 2807 संक्रमित स्वस्थ हुए।

राज्य में तीसरी लहर के दौरान रांची और पूर्वी सिंहभूम ही हॉट स्पॉट बनकर उभरे हैं। यहां लगातार संक्रमित बढ़े और रोजाना संक्रमित होने वालों की संख्या चार अंकों तक पहुंच गयी लेकिन पिछले चार दिन से इन दो जिलों में भी नये संक्रमित होने वाले लोगों की संख्या लगभग स्थिर बनी हुई है।

रांची जिले में 10 जनवरी को 1,537 नये संक्रमित मिले थे और 841 संक्रमित ठीक हुए थे। 14 जनवरी आते तक नये मिलने वाले संक्रमितों की संख्या 1,355 हो गयी और 1,001 ठीक हुए।

पूर्वी सिंहभूम में 10 जनवरी को 923 मिले थे, जबकि 172 स्वस्थ हुए थे। 14 जनवरी को 472 नये संक्रमित मिले और 271 स्वस्थ हुए। सिंहभूम में भी पिछले चार दिन से संक्रमित हो रहे लोगों की संख्या एक जैसी दिख रही है।

Share This Article