झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया

News Aroma Media
2 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

न्यूज़ अरोमा रांची: सोशल मीडिया पर गोड्डा के सांसद निशिकांत दुबे के अपने बारे में दुष्प्रचार को रोकने के लिए झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।

मंगलवार को स्थानीय एसीजेएम की कोर्ट में गोड्डा के सांसद निशिकांत दुबे के खिलाफ हेमंत सोरेन द्वारा दायर मानहानि के मुकदमे पर सुनवाई हुई।

इस दौरान हेमंत सोरेन ने इंजक्शन पिटीशन दायर कर कोर्ट से मांग की गयी कि सांसद दुबे को उनके बारे में ट्विटर पर लिखने से रोका जाए। कोर्ट ने इस पर सुनवाई के लिए 21 दिसम्बर की तिथि निर्धारित की है।

निशिकांत दुबे के अधिवक्ता दिवाकर उपाध्याय ने बताया कि मंगलवार को हुई सुनवाई के दौरान रांची एसीजेएम की कोर्ट ने पिछली दो तारीखों में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की तरफ से किसी भी तरह की उपस्थिति नहीं होने पर एतराज जताया है।

उल्लेखनीय है कि गोड्डा से भाजपा सांसद निशिकांत दुबे के खिलाफ रांची सिविल कोर्ट में मिसलेनियस सिविल एप्लीकेशन भी दायर की गयी है।

मुख्यमंत्री के इस मामले की सुनवाई भी रांची के सब जज 1 सिविल कोर्ट में हो रही है।

पूर्व में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के मूल वाद में गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे के अलावा, ट्विटर कम्युनिकेशन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड और फेसबुक इंडिया ऑनलाइन सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड को भी पार्टी बनाया गया है।

Share This Article