CM हेमंत सोरेन ने बोकारो में किया झारखंड और बिहार की पहली अत्याधुनिक मशीन का उद्घाटन, होगा दांतों का कारगर और सटीक इलाज

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंगलवार को वर्चुअल माध्यम से दन्ता हॉस्पिटल, बोकारो में अत्याधुनिक प्राइम स्कैन इकोसिस्टम ऑफ मशीन का उद्घाटन किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड जैसे राज्य में दंत चिकित्सा के क्षेत्र में इस अत्याधुनिक मशीन का स्थापित होना गौरव की बात है ।

इससे दांतों से संबंधित सभी बीमारियों का संपूर्ण इलाज हो सकेगा। यहां के लोगों को दांतों की बीमारियों के लिए बड़े शहरों के बड़े अस्पतालों का रुख नहीं करना होगा। उन्होंने इसके लिए दन्ता हॉस्पिटल के संचालकों को बधाई दी।

दन्ता हॉस्पिटल, बोकारो में अत्याधुनिक मशीन का किया ऑनलाइन उद्घाटन

मौके पर हॉस्पिटल के संचालकों ने बताया कि झारखंड और बिहार में पहली बार इस अत्याधुनिक प्राइम स्कैन इकोसिस्टम ऑफ मशीन की सुविधा लोगों को मिलने जा रही है।

इस मशीन के जरिए दांतों का कारगर और सटीक इलाज हो सकेगा। इसके अलावा दांतों के इलाज में पहले जहां कई कई-कई दिन लग जाते हैं,

वहीं इस मशीन के माध्यम से अब काफी कम समय में दांतों से जुड़ी बीमारियों का पूरा उपचार हो सकेगा। लोगों को दांतों के इलाज के लिए बार-बार चिकित्सकों और अस्पताल में जाने की जरूरत नहीं होगी।

मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे और दन्ता के डॉ अभय सिन्हा तथा डॉ मनीषा सिन्हा के अलावा हॉस्पिटल के कई चिकित्सक मौजूद थे।

Share This Article