Mizoram Earthquake : मिजोरम में 5.6 तीव्रता का भूकंप

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

आइजोल: मिजोरम में शुक्रवार दोपहर बाद आए भूकंप के झटके से लोगों में दहशत फैल गई। रिक्टर स्केल पर इसकी 5.6 तीव्रता आंकी गई है।

सिस्मोलॉजी विज्ञान केंद्र के अनुसार मिजोरम के चम्फाई जिला से सटे पड़ोसी देश म्यांमार में दोपहर बाद 03 बजकर 42 मिनट 32 सेकेंड पर भूकंप का झटका महसूस किया गया।

इसका असर समूचे मिजोरम में महसूस किया गया। समाचार लिखे जाने तक भूकंप के चलते कहीं से किसी भी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है।

भूकंप का झटका महसूस होते ही लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। भारतीय सिस्मोलॉजी केंद्र के अनुसार भूकंप का केंद्र पड़ोसी देश म्यांमार में जमीन के अंदर 60 किलोमीटर नीचे स्थित था।

भूकंप का एपी सेंटर 23.10 उत्तरी अक्षांश तथा 93.75 पूर्वी देशांत्तर पर स्थित था।

गुवाहाटी स्थित प्रथम एनडीआरएफ के सूत्रों ने बताया है कि भूकंप का केंद्र जमीन के अंदर काफी गहराई में था, जिसके चलते नुकसान नहीं हुआ है।

माना जा रहा है कि अगर भूकंप का केंद्र जमीन में अधिक गहराई में नहीं होता तो बड़ा नुकसान हो सकता था।

Share This Article