युवराज सिंह और हेजल कीच के घर आया नन्हा मेहमान

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मुंबई: टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह पिता बन गए हैं। मंगलवार को उनकी पत्नी हेजल कीच ने बेटे को जन्म दिया है।

कपल ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर अपने प्रशंसकों और दोस्तों के साथ अपनी खुशी को साझा किया।

युवराज सिंह ने इंस्टाग्राम पर लिखा, हमारे सभी प्रशंसकों, परिवार और दोस्तों के लिए, हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि आज भगवान ने हमें एक बच्चे का आशीर्वाद दिया है।

हम इस आशीर्वाद के लिए भगवान को धन्यवाद देते हुए अपने बच्चे का दुनिया में स्वागत करते हैं और हम चाहते हैं कि आप हमारी निजता का सम्मान करें। लव, हेजल और युवराज।

युवराज ने हेजल से 2015 में सगाई की थी। फिर दोनों 30 नवंबर 2016 को शादी के बंधन में बंध गए।

हेजल कीच अभिनेत्री है। वह कई बॉलीवुड फिल्मों में दिख चुकी है। उन्होंने अपने करियर में बिल्ला और बॉडीगार्डफिल्मों में काम किया है। वह 2013 में रियलिटी टेलीविजन कार्यक्रम बिग बॉस 7 में भी नजर आ चुकी हैं।

Share This Article