RANCHI : इस वजह से हुई कालू लामा की हत्या, सरेंडर करने की तैयारी में अपराधी

News Aroma Media
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: सब्जी बाजार के टेंडर को लेकर हुए विवाद में कुख्यात कालू लामा की हत्या हुई थी। एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा के निर्देश पर गठित एसआईटी की टीम ने कार्रवाई करते हुए गया से दो शूटरों को गिरफ्तार किया है।

इससे पहले रांची से भी दो बदमाश बिट्टू खान और राजू को गिरफ्तार किया गया है। रांची पुलिस पूरे मामले को लेकर जल्द ही खुलासा कर सकती है।

इस घटना में घायल शुभम विश्वकर्मा ने पुलिस को बताया है कि 27 जनवरी को करीब 12 बजे अपने घर किशोरगंज से करमटोली चौक गया।

वहां से गाड़ी (JH01 EF4965) मारुती सुजुकी सेलेरियो, जिसे राजु लामा चला रहा था से मोरहाबादी की ओर जा रहे थे।

इसी बीच एक पल्सर एवं एक ग्लैमर से कुल पांच लोग हम लोगों का पीछा करने लगे। इसी बीच मोरहाबादी के पास समय दोनों बाइक पर सवार कुल पांच लोग ओवरटेक करके उनकी कार पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी।

शुभम के द्वारा पुलिस को दिए बयान में कहा गया है कि गोलीबारी करने वालों में राजू चोटी और सोनू शर्मा उर्फ अमित शर्मा था।

फायरिंग में मुझे, कालु लामा एवं राजु लामा को गोली लगी। इससे हम लोग वहीं गंभीर रूप से जख्मी होकर गिर गए।

गोलीबारी में अन्य तीन अज्ञात लोग भी शामिल थे। फायरिंग के दौरान सभी जख्मी हो गये। इसी क्रम में राजु लामा सोनु शर्मा से उलझ गया और सोनू शर्मा के हाथ से पिस्टल छीन लिया। इसे पुलिस द्वारा घटनास्थल से जब्त किया गया। घटना के तुरंत बाद फायरिंग करने वाले पांचों व्यक्ति भाग गये थे।

कोर्ट में सरेंडर करने की तैयारी में अपराधी

इधर, रांची पुलिस ने मामले में नामजद अभियुक्त लवकुश शर्मा, सोनू शर्मा दोनों पर दबिश बढ़ा दी है। पुलिस को आशंका है कि दोनों कोर्ट में सरेंडर कर सकते हैं। दोनों इसकी तैयारी भी कर रहे हैं।

इधर, लामा के परिजनों ने एसएसपी से मांगी सुरक्षा

इधर, कुख्यात अपराधी कालू लामा के परिजनो ने हमले की आशंका जताई है। परिजनों को यह डर है कि कालू की हत्या करने वाले अपराधी केस को कमजोर करने के लिए उनपर भी हमला कर सकते हैं।

इस संबंध में पुलिस से सुरक्षा की गुहार भी लगाई है। मामले में परिजनों ने रांची एसएसपी एसके झा को भी पत्र लिखा है।

Share This Article