रांची में कम हुए Corona के मरीज, सदर अस्पताल के चौथे-पांचवे तल्ले को किया कोविड मुक्त

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : स्वास्थ्य विभाग के द्वारा सभी जिलाें में कोरोना के बढ़ते संक्रमण पर लगाम लगाने के लिए पर्याप्त तैयारी की गई थी । दूसरी लहर जैसी गंभीर स्थिति उत्पन्न न हो इसलिए आवश्यक निर्देश दिए गए थे।

कोरोना मरीजों के लिए 480 बेड रिजर्व

तीसरी लहर के दस्तक होते ही जिला प्रशासन ने सदर अस्पताल को कोविड अस्पताल में तब्दील कर दिया गया था।

सदर अस्पताल में कोरोना मरीजों के लिए 480 बेड रिजर्व रखा गया था। साथ ही पूरे झारखंड को सर्तक कर दिया गया था। शैक्षणिक संस्थानो को बंद कर शहर में पाबंदियां लगाई गई थी।

चौथे-पांचवे तल्ले कोविड मुक्त

अब जैसे-जैसे केस कम हो रहे हैं, स्थिति सामान्य हो रही है । संक्रमिताें की संख्या कम होते ही प्रशासन के निर्देश पर चौथे और पांचवें तल्ले को सामान्य मरीजों के लिए शुरू कर दिया गया है।

चौथे-पांचवे तल्ले को कोविड मुक्त कर दिया गया है। जबकि, थर्ड फ्लोर के कुछ वार्ड को कोविड संक्रमितों के लिए रखा गया है।

नहीं है एक भी मरीज

वर्तमान में अस्पताल में कोरोना के तीन मरीजों का इलाज चल रहा है। सभी मरीजों में सामान्य लक्षण वाले हैं।

डोरंडा स्थित रिसालदार नगर में संचालित शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को कोविड अस्पताल के रूप में बदला गया था। यहां एक भी मरीज भर्ती नहीं है।

Share This Article