रांची उपायुक्त ने सभी बीडीओ को अपने प्रखण्डों में कोविड जांच में तेजी लाने का दिया निर्देश

News Aroma Media
2 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रांची के उपायुक्त छवि रंजन ने गुरुवार को विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की।

बैठक के दौरान ग्रीन कार्ड, दीदी किचन, छात्रवृत्ति योजना, कोविड वैक्सीन कोल्ड चेन वेरिफिकेशन, मवेशी वितरण की समीक्षा की। कोविड सैंपल टेस्टिंग के सम्बंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।

सभी प्रखण्ड के प्रखण्ड विकास पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि युद्धस्तर पर ग्रीन कार्ड जनरेशन का कार्य करेंगे। सभी बीडीओ अपने प्रखण्डों में कोविड जांच में तेजी लाएं।

 कोविड-19 की प्रखण्ड स्तरीय टास्क फोर्स की ससमय बैठक के सम्बंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। सभी बीडीओ को कोल्ड चेन वेरीफिकेशन के सम्बंध में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों के साथ संयुक्त रिपोर्ट भेजने का निर्देश दिया गया है।

 कोल्ड चेन के सम्बंध में पूर्व में ही ट्रेनिंग दी जा चुकी है। वैक्सीनशन सेंटर और कोल्ड चेन पॉइंट स्थानों का चयन कर रिपोर्ट समर्पित करने का निदेश दिया गया है।

रांची जिला मुख्यालय से अनुमंडल तथा प्रखंडों में वैक्सीन भेजने के लिए परिवहन की व्यवस्था के सम्बंध में आवश्यक दिशानिर्देश दिया गया। छात्रवृत्ति योजनाओं के लिए जांच रिपोर्ट समर्पित करने को कहा गया।

 जिन विद्यार्थियों ने छात्रवृत्ति के लिए आवेदन किया उसकी हार्ड कॉपी की जांच की जा रही है।

 संस्थानों के द्वारा यह आश्वस्त किया गया है कि उनके छात्रों के द्वारा ही आवेदन किया गया है। विद्यालयों का वेरिफिकेशन किया गया और दूसरे स्टेज में आवेदकों का वेरिफिकेशन किया जा रहा है।

 समीक्षा के क्रम में दीदी किचन, साईकल वितरण और मवेशी वितरण के सत्यापन रिपोर्ट की समीक्षा की गई। पंचवर्षीय योजना के लिए रिपोर्ट भेजने का निदेश दिया गया।

Share This Article