जमशेदपुर में युवती से मोबाइल लूटने के मामले में दो गिरफ्तार, मोबाइल फोन बरामद

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर: बर्मामाइंस पुलिस ने बर्मामाइंस बैचिंग प्लांट गेट के समीप एक युवती से मोबाइल लूट की घटना का उद्भेदन करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपित सुभान अंसारी उर्फ लालू (26) और दिलशाद अंसारी (26) गौसनगर कपाली के ही रहने वाले हैं।

पुलिस ने उनके पास से लूटा गया रेडमी कंपनी का मोबाइल फोन और एक बिना किसी कागजात के रियलमी मोबाइल फोन बरामद किया है।

बर्मामाइंस थाना प्रभारी राजू ठाकुर ने बताया कि दो फरवरी को लोन टोन बस्ती रघुवर नगर की रहने वाली प्रीति कुमारी मोबाइल से बात करते हुए बैचिंग प्लांट के गेट के समीप से गुजर रही थी।

तभी दो अपराधियों ने उसका मोबाइल लूट लिया और भाग गए. इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज किया और अपराधियों के तलाश में जुट गई।

एसएसपी के निर्देशन में सिटी एसपी सुभाष चंद्र जाट द्वारा एक टीम का गठन किया गया टीम का नेतृत्व थाना प्रभारी राजू ठाकुर कर रहे थे।

टीम में कौशल कुमार, विकास कुमार, राम कुमार उपाध्याय, प्रमिला कुमारी, अमर सिंह राठौर और रिजर्व गार्ड को शामिल किया गया।

टीम ने आउटपुट के आधार पर गौस नगर कपाली में छापेमारी और दोनों अपराधियों को गिरफ्तार किया । दोनों को कोर्ट में प्रस्तुत कर पुलिस ने जेल भेज दिया है।

Share This Article