Homeझारखंडरांची जिला प्रशासन ने ट्रांसजेंडर कम्यूनिटी को जागरुक करे के दिए निर्देश

रांची जिला प्रशासन ने ट्रांसजेंडर कम्यूनिटी को जागरुक करे के दिए निर्देश

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: रांची जिला प्रशासन की ओर से ट्रांसजेंडर को मुख्यधारा से जोड़ने का लगातार प्रयास किया जा रहा है।

इसी कड़ी में सोमवार को को उप विकास आयुक्त (डीडीसी) विशाल सागर ने जिला समाज कल्याण पदाधिकारी शत्रुंजय कुमार और ट्रांसजेंडर कम्युनिटी के उत्थान के लिए काम रही एनजीओ दिव्यम ड्रीम्स की कुमुद झा के साथ बैठक की।

बैठक में ट्रांसजेंडर कम्युनिटी को विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए उनके आधार कार्ड एवं ट्रांसजेंडर सर्टिफिकेट बनाने, आश्रय उपलब्ध कराने, कोविड-19 टीकाकरण और स्वास्थ्य जांच से संबंधित विषयों पर चर्चा करते हुए उप विकास आयुक्त ने जिला समाज कल्याण पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि ट्रांसजेंडर कम्यूनिटी को जागरुक करें। उप विकास आयुक्त ने ट्रांसजेंडर के आधार कार्ड बनाने, कोविड-19 वैक्सीनेशन और स्वास्थ्य जांच के लिए कैंप लगाने का निर्देश दिया। डीडीसी ने कहा ट्रांसजेंडर समूह में जहां रह रहे हैं, उसके आस पास कैंप लगाने की व्यवस्था करें।

जिला प्रशासन रांची की ओर से ट्रांसजेंडर कम्यूनिटी के लिए आश्रय गृह की ओर भी कदम बढाया जा रहा है, इसके लिए उचित जगह ढूंढी जा रही है।

उपविकास आयुक्त ने संबंधित अंचल अधिकारी के साथ समन्वय बनाते हुए रिपोर्ट सौंपने का निर्देश समाज कल्याण पदाधिकारी को दिया।

ट्रांसजेंडर गृह के निर्माण से वैसे ट्रांसजेंडर जो घर से परित्यक्त हो जाते हैं, उन्हें आसरा मिल सकेगा।

उप विकास आयुक्त विशाल सागर ने जिला समाज कल्याण पदाधिकारी और एनजीओ प्रतिनिधि को कहा कि ट्रांसजेंडर समुदाय में उन्हें मिलनेवाले योजनाओं के लाभ को लेकर जागरूकता फैलाएं।

उन्होंने कहा कि ट्रांसजेंडर्स को ज्यादा से ज्यादा ट्रांसजेंडर सर्टिफिकेट बनवाने के लिए जागरूक करें। उप विकास आयुक्त ने कहा कि अगर किसी के पास ट्रांसजेंडर होने का मेडिकल सर्टिफिकेट नहीं है तो 10 रुपये के स्टांप पेपर पर एफिडेविट कर प्रमाण पत्र के लिए आवेदन किया जा सकता है।

ट्रांसजेंडर सर्टिफिकेट के लिए नेशनल पोर्टल फॉर ट्रांसजेंडर पर्सन, न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार के पोर्टल पर आवेदन करना होता है।

spot_img

Latest articles

जिला अदालत भवन निर्माण पर हाईकोर्ट सख्त, मांगी पूरी रिपोर्ट

High Court Strict on Construction of District court Building : राज्य की जिला अदालतों...

पलामू में आधुनिक पुलिस व्यवस्था की ओर बड़ा कदम, बनेगा 6 मंजिला बहुउद्देश्यीय पुलिस भवन

Major step Towards Modern Policing in Palamu: पलामू जिले में पुलिस व्यवस्था को और...

स्मार्ट मीटर में बैलेंस नेगेटिव होते ही कट रही बिजली, रांची में हजारों कनेक्शन बंद

Electricity Department Tightens Rules : रांची में स्मार्ट मीटर वाले बिजली उपभोक्ताओं (Electricity Consumers)...

खबरें और भी हैं...