HomeUncategorizedHair Care TIPS : सफेद बालों से मिलेगा छुटकारा, अपनाएं ये आसान...

Hair Care TIPS : सफेद बालों से मिलेगा छुटकारा, अपनाएं ये आसान घरेलू टिप्स

Published on

spot_img
- Advertisement -
- Advertisement -

Hair Care TIPS : एक समय था जब बालों के सफेद होने को उम्र से जोड़कर देखा जाता था, लेकिन आजकल ये एक कॉमन समस्या है। अब कम उम्र पर ही लोगों के बाल सफेद होने लगे हैं।

छोटी उम्र पर ही बच्चों के भी बाल सफेद हो जाते हैं। अगर आप भी सफेद हो रहे बालों से परेशान हैं तो ये खबर आपकी मदद करेगी।

बालों के सफेद होने का प्रभाव हमारे आत्म विश्वास पर भी पड़ता है। ऐसे में यह बहुत ही जरूरी है कि समय रहते इन पर ध्‍यान दिया जा और इस समस्या को जड़ से खत्म किया जाए।

Hair Care TIPS: Get rid of white hair, easy home tips to follow

हेल्थ एक्सपर्ट्स कहते हैं कि लाइफ में तनाव बढ़ने पर सेहत के साथ ही बालों को नुकसान होता है।

हालांकि कुछ घरेलू उपायों की मदद से आप इस समस्या से निजात पा सकती हैं और बालों को दोबारा नेचुरल तरीके से काले कर सकती हैं। इसके लिए कुछ उपाय आपकी मदद करेंगे। नीचे जानिए उनके बारे में…

नेचुरल तरीके से बालों को काला करने के उपाय (Natural ways to darken hair)

1. आंवला

Hair Care TIPS: Get rid of white hair, easy home tips to follow
आंवला बालों की सेहत के लिए लाभकारी माना गया है। आंवले में भी भरपूर मात्रा में आयरन‍, विटामिन सी, जिंक और एंटीऑक्‍सीडेंट गुण होते हैं जो बालों की मजबूती, काला बनाए रखने और झड़ने से बचाने के लिए जरूरी तत्‍व हैं।

• आंवले का प्रयोग मेहंदी के साथ कर सकते हैं।
• आप ताजा आंवला का जूस भी बालों की जड़ों में लगा सकते हैं।
• इसके पाउडर का पेस्‍ट बनाकर भी प्रयोग कर सकते हैं।

2. मेथी दाने

Hair Care TIPS: Get rid of white hair, easy home tips to follow
आंवला के अलावा मेथी भी बालों को नेचुरल तरीके से काला कर सकती है। मेथी में कई ऐसे न्यूट्रिएंट्स होते हैं, जो बालों को काला बनाए रखने में मदद करते हैं।

• इसका उपयोग करने के लिए आप दो चम्‍मच मेथी दाने को रातभर पानी में भिगोने रख दें।
• सुबह इसे पीस कर बालों की जड़ों में लगाएं।
• आप चाहें तो इसे नारियल या बादाम के तेल के साथ मिलाकर भी बालों में हेयर पैक की तरह उपयोग कर सकते हैं।

3. चायपत्ती

Hair Care TIPS: Get rid of white hair, easy home tips to follow
बालों की सेहत के लिए चायपत्ती बेहद लाभकारी है। इसमें भरपूर मात्रा में एंटीऑक्‍सीडेंट गुण होते हैं, जो बालों की सेहत के लिए एक जरूरी तत्‍व है।

• आप सबसे पहले चायपत्ती को पानी में उबालें और ठंडा होने छोड़ दें।
• जब पानी ठंडा हो जाए तो इसे बालों की जड़ों में लगाएं और कुछ देर तक मसाज करें।
• करीब एक घंटे बाद बालों को सामान्य पानी से धो लें।
• इसके बाद आप दूसरे दिन बालों में शैंपू जरूर करें।

यह भी पढ़ें : Coronavirus Variants : Coronavirus का नया वेरिएंट जल्द देगा दस्तक, WHO ने किया अगाह 

Latest articles

रांची में हत्या के दोषी कुर्बान को उम्रकैद, 15 हजार का Fine भी लगाया

Ranchi Civil court: अपर न्यायायुक्त योगेश कुमार की अदालत ने शुक्रवार को 5 साल...

रांची विश्वविद्यालय में 2026 से शुरू होंगे BPEd, MPEd और BPS कोर्स, कुलपति ने दी हरी झंडी

Ranchi University: रांची विश्वविद्यालय (RU) में सत्र 2026 से बैचलर ऑफ फिजिकल एजुकेशन (BPEd),...

टाटा स्टील के मैनेजर ने पत्नी और बेटियों के साथ किया आत्महत्या, कैंसर ने छीनी चार जिंदगियां

Jamshedpur News: सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर, चित्रगुप्त नगर में शुक्रवार, को दिल दहलाने वाली...

पलामू में पत्नी की हत्या का आरोपी विनीत ने किया सरेंडर, जेल भेजा गया

Palamu News: पाटन थाना क्षेत्र के नौडीहा गांव में नवविवाहिता सिमरन सिंह (22) की...

खबरें और भी हैं...