रांची DC ने पदाधिकारियों को दिए स्कूल के प्रिंसिपल के साथ बैठक करने के निर्देश

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रांची के उपायुक्त छवि रंजन ने सोमवार को जिलास्तरीय कोविड टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की।

बैठक के दौरान उपायुक्त ने कोविड-19 टीकाकरण और संक्रमण के रोकथाम की समीक्षा करते हुए सभी कोषांगों के वरीय पदाधिकारियों को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

बैठक में उपायुक्त ने ज़िले में कोविड-19 टीकाकरण कार्य की समीक्षा की।

जिला में फर्स्ट डोज लगभग शत प्रतिशत पूरा होने के बाद उपायुक्त ने दूसरा और 15 प्लस टीकाकरण पर फोकस करने का निर्देश दिया।

उन्होंने सभी बीडीओ को साप्ताहिक शिड्यूल बनाकर 15 प्लस टीकाकरण कार्य कराने को कहा।

उपायुक्त ने कहा कि ब्लॉक लेवल टास्क फोर्स की बैठक कर कार्य योजना तैयार करें और छूटे हुए किशोरों का टीकाकरण करायें।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक सोमवार साप्ताहिक टीकाकरण कार्य की समीक्षा की जायेगी। उपायुक्त ने 15 प्लस वैक्सीनेशन को गति देने के लिए सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को स्कूल के प्रिंसिपल के साथ बैठक करने का निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूलों में कितने बच्चे हैं और कितनों का वैक्सीनेशन हुआ है इसकी जानकारी स्कूल के प्रिंसिपल से लेते हुए उनका वैक्सीनेशन करायें।

रांची शहर के निजी स्कूलों में कितने बच्चे हैं और कितनों का कोविड-19 टीकाकरण हुआ है। इसकी जानकारी स्कूल के प्रिंसिपल देंगे।

इस संबंध में उपायुक्त ने सभी प्राइवेट स्कूलों को पत्र जारी कर उनसे दिये गये फॉर्मेट में जानकारी लेने का निर्देश दिया है।

कोरोना संक्रमण में गिरावट को देखते हुए उपायुक्त ने कहा कि सभी कोषांगों के वरीय पदाधिकारी समीक्षा कर बतायें कि कि उन्हें कितने मैन पावर की आवश्यकता शेष है, ताकि प्रतिनियुक्त कर्मचारियों को उनके मूल स्थान पर भेजा जा सकें।

Share This Article