दुमका पुलिस ने हत्या मामले में फरार चल रहे तीसरे आरोपी को किया गिरफ्तार

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

दुमका: हत्या व साक्ष्य छुपाने के आरोप में फरार तीसरे मुख्य अभियुक्त को काठीकुंड थाना पुलिस गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया है।

गिरफ्तार आरोपित मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जामकांदर गांव निवासी जयकीस मरांडी है।

जानकारी के अनुसार जमीन विवाद में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जामकांदर गांव निवासी 60 वर्षीय बलिया मुर्मू की हत्या कर साक्ष्य छुपाने को लेकर मुफस्सिल थाना और काठीकुंड थाना क्षेत्र के सीमा पर आरोपियों ने ब्रह्मनी नदी के किनारे कुदालझोला गांव के समीप शव को दफना दिया था।

मामले में पुलिस मृतक के भतीजा मंगल मुर्मू के लिखित शिकायत पर संदेह के आरोप पर नामजद आरोपित जीपीराम मरांडी, जेकेस मरांडी और उसका बेटा अशोक मरांडी के खिलाफ हत्या और साक्ष्य छुपाने का मामला 4 दिसंबर 2020 को कांड संख्या 61/20 के तहत भादवी की धारा 302, 201/34 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन में जुट गई थी।

मामले में पुलिस छानबीन करते हुए शव को कब्जे में लेते हुए आरोपिच अशोक मरांडी को गिरफ्तार कर जेल भेज दी थी।

दो दिन पूर्व जयकीस जीपीराम मरांडी को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। वहीं मुख्य आरोपी जयकीस मरांडी को पुलिस गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजने में सफल रही।

Share This Article