Latest NewsUncategorizedMoody's ने वर्ष 2022 में GDP वृद्धि दर 9.5 फीसदी रहने का...

Moody’s ने वर्ष 2022 में GDP वृद्धि दर 9.5 फीसदी रहने का जताया अनुमान

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

नई दिल्ली: अर्थव्यवस्था के र्मोचे पर अच्छी खबर है। रेटिंग्स एजेंसी मूडीज इन्वेस्टर्स सर्विस ने कैलेंडर वर्ष 2022 के लिए विकास दर का अनुमान बढ़ाकर 9.5 फीसदी कर दिया है।

रेटिंग्स एजेंसी ने इससे पहले सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) वृद्धि दर 7 फीसदी रहने का अनुमान जताया था। मूडीज ने कैलेंडर वर्ष 2023 के लिए जीडीपी ग्रोथ का अनुमान 5.5 फीसदी पर बरकरार रखा है।

मूडीज ने गुरुवार को जारी ग्लोबल मैक्रो आउटलुक 2022-23 रिपोर्ट में कहा कि भारत की विकास दर के पूर्वानुमान को कैलेंडर वर्ष 2022 के लिए 7 फीसदी से बढ़ाकर 9.5 फीसदी कर दिया गया है, जबकि वर्ष 2023 में 5.5 फीसदी की वृद्धि के पूर्वानुमान को बरकरार रखा गया है।

रेटिंग्स एजेंसी के मुताबिक वित्त वर्ष 2022-23 में जीडीपी वृद्धि दर 8.4 फीसदी और वित्त वर्ष 2023-24 में 6.5 फीसदी रह सकती है।

रेटिंग्स एजेंसी के मुताबिक एक अप्रैल, 2022 से शुरू होने वाले वित्त वर्ष 2022-23 के लिए विकास दर का अनुमान बढ़ाकर 8.4 फीसदी किया गया है।

मूडीज ने पिछले साल नवंबर, 2021 में आगामी वित्त वर्ष में देश की अर्थव्यवस्था 7.9 फीसदी की दर से बढ़ने का अनुमान जताया था। हालांकि, रेटिंग एजेंसी ने तेल की बढ़ती कीमतों और आपूर्ति पक्ष की बाधाओं को विकास की राह में बाधक बताया है।

उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) के जारी आंकड़ों के मुताबिक 31 मार्च, 2022 को समाप्त होने वाले चालू वित्त वर्ष में देश की अर्थव्यवस्था के 9.2 फीसदी की दर से बढ़ने का अनुमान है।

सरकार ने आर्थिक सर्वे 2021-22 में अगले वित्त वर्ष के लिए रियल जीडीपी ग्रोथ रेट 8-8.5 फीसदी रहने का अनुमान जताया है। वहीं, आरबीआई ने भारतीय अर्थव्यवस्था वित्त वर्ष 2022-23 में 7.8 फीसदी के दर से बढ़ने का अनुमान जताया है।

spot_img

Latest articles

NIA मामलों में देरी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, झारखंड सहित 17 राज्यों को नोटिस

Supreme Court strict on delay in NIA cases: देश में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA)...

झारखंड के कोयला क्षेत्रों में आम हड़ताल का व्यापक असर, उत्पादन और कामकाज ठप

Impact of the Nationwide General Strike : केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर आयोजित...

पर्यावरण पर सजी खास फिल्म महोत्सव की शाम, राज्यपाल ने किया उद्घाटन

CMS Vatavaran Ranchi Travelling Film Festival Inaugurated : रांची के ऑड्रे हाउस में मंगलवार...

कोकर इलाके में कार-ऑटो की टक्कर, पांच लोग घायल, पुलिस ने संभाला मोर्चा

Car-Auto Collision : राजधानी रांची के कोकर इलाके में गुरुवार दोपहर एक तेज रफ्तार...

खबरें और भी हैं...