झारखंड में कोविड की ज्यादातर पाबंदियां हटीं, सभी जिलों में स्कूल खुलेंगे, रात आठ बजे के बाद भी दुकानें खोलने की इजाजत

News Desk
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड में कोविड के मद्देनजर लगाई गईं ज्यादातर पाबंदियां हटा ली गई हैं।

शुक्रवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आयोजित आपदा प्रबंधन प्राधिकार की बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार, आगामी 7 मार्च से सभी जिलों में कक्षा एक से स्कूल खोले जा सकेंगे।

बता दें कि राज्य सरकार ने राज्य के सात जिलों में कक्षा एक से नौ तक के स्कूलों को खोलने पर अब तक रोक लगा रखी थी।

Image

राज्य में रात आठ बजे के बाद दुकानें बंद रखने की पाबंदी तत्काल प्रभाव से खत्म कर दी गई है।

प्राधिकार की बैठक के बाद राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने बताया कि राज्य में सभी पार्क, पर्यटन स्थल, मल्टीप्लेक्स और सिनेमागृह खोले जा सकेंगे।

स्वीमिंग पूल को भी खोलने की इजाजत दे दी गई है। वैवाहिक समारोह में अब 500 लोगों की मौजूदगी रह सकेगी। बार और रेस्टोरेंट को 100 फीसदी क्षमता के साथ खोला जा सकेगा।

मेला, जुलूस और प्रदर्शन पर रोक जारी रखने का निर्णय लिया गया है।

मार्च महीने में स्कूल, कॉलेज और शैक्षणिक संस्थाओं में परीक्षाएं ऑफलाइन नहीं ली जा सकेंगी। कोविड प्रोटोकॉल और गाइडलाइन्स का पालन पहले की तरह अनिवार्य होगा।

Share This Article