Russia Ukraine war : Ukraine में फंसे झारखंड के लोगों की हेल्पलाइन नंबर पर दें जानकारी

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड के काफी लोग यूक्रेन (Russia Ukraine war) में फंसे हुए हैं। उन्हें लाने के लिए राज्य और केंद्र, दोनों सरकारें हर सम्भव प्रयास कर रही है।

इसको लेकर झारखंड सरकार ने कंट्रोल रूम बनाये हैं और हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने ट्वीटर हैंडल पर भी इसे साझा किया है।

उन्होंने ‘यूक्रेन में पढ़ने या रोजगार के लिए गए झारखंडवासियों या उनके परिवारजनों से अपील किया है कि झारखंड कंट्रोल रूम के फोन नंबरों पर संपर्क कर जानकारी दें।

राज्य सरकार द्वारा भारत सरकार के साथ मिलकर सभी को हरसंभव मदद प्रदान की जायेगी।

Share This Article