झारखंड के 14 जिलों में कोरोना के नहीं मिले मरीज, एक्टिव मामले 401

News Desk
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड में कोरोना मरीजों की संख्या दिन पर दिन कम हो रही है। राज्य के 14 जिलों में अब कोरोना का कोई मरीज नहीं है।

अन्य जिलों में बुधवार सुबह तक पिछले 24 घंटों में कोरोना से 83 लोग स्वस्थ हुए हैं। इसके विपरीत राज्य में कोरोना के 66 नए मरीज मिले हैं।

झारखंड में कोरोना के सक्रिय 401 मामलों में सबसे अधिक 117 राजधानी रांची में हैं। इस जिले में अभी तक कुल एक लाख,13 हजार, 277 पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इनमें से एक लाख, 11 हजार, 554 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों में लातेहार जिले से राज्य में सबसे अधिक 27 मरीज मिले हैं ।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार रांची और पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर ) से नौ- नौ, कोडरमा से सात , गढ़वा से पांच, धनबाद से चार,गिरिडीह से दो और दुमका, बोकारो व खूंटी में से हर जिले में एक-एक मरीज की पहचान हुई है।

इनको मिलाकर राज्य में कुल कोरोना मरीजों की संख्या अब चार लाख, 34 हजार, 447 हो चुकी है। इस बीच कोरोना का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

राज्य में कुल दो करोड़, 10 लाख, 44 हजार, 463 सैंपल की जांच की गयी है। इनमें से 401 सक्रिय केस मिले। कोरोना से चार लाख, 28 हजार, 731 मरीज ठीक हुए हैं।

हालांकि राज्य में पांच हजार, 315 कोरोना मरीजों की मौत हो गई है। झारखंड में कोरोना का रिकवरी रेट 98.68 प्रतिशत और मृत्यु दर 1.22 प्रतिशत है।

Share This Article