हजारीबाग में 25 एकड़ में लगी पोस्ता की खेती को किया नष्ट

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

हजारीबाग: हजारीबाग एसपी के निर्देश पर बरही डीएसपी नाजिर अख्तर के नेतृत्व में पोस्ते की खेती के विरुद्ध शनिवार को चौपारण प्रखंड के पथलगड्डा, करगा जंगल में 25 एकड़ वनभूमि पर लगे पोस्ते की खेती नष्ट किया गया। पुलिस और वन विभाग ने संयुक्त रूप से अभियान चलाया।

अभियान में प्रतिनियुक्त मजिस्ट्रेट जेई अभिषेक कुमार, थाना प्रभारी स्वपन महतो, वन विभाग पदाधिकारी सुबोध कुमार, एएसआई सहदेव मुंडा, वनकर्मी, सशस्त्र जवान, आ़ईआरबी के पुलिस, महिला जवान, सैट बल एवं जैप के जवान शामिल थे।

Share This Article