धनबाद में ट्रक ने हवलदार को कुचला, मौत

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

धनबाद: जिले में रविवार सुबह सड़क हादसे में एक हवलदार की मौत हो गई। मरने वाले व्यक्ति का नाम संजय कुमार (45) बताया जा रहा है। वह तोपचांची थाने में चालक के पद पर पदस्थापित थे।

बताया जा रहा है कि सुबह वह बेटे को छोड़ने के लिए थाने से निकला।

लौटते वक्त थाना गेट के ठीक सामने राजगंज की ओर से आ रहे एक अज्ञात ट्रक ने उस टक्कर मार दी।

उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही थाने में मौजूद पुलिस के अधिकारी व जवान मौके पर पहुंचे।

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मामले की जांच प्रारंभ कर दी गई है।

मृतक संजय कुमार गढ़वा जिला के भंडार गांव के रहने वाला था और 20 दिन पहले ही तोपचांची थाना में उसकी पोस्टिंग हुई थी।

संजय कुमार के परिवार में पत्नी, दो पुत्र तथा एक पुत्री हैं।

Share This Article