झारखंड के भाजपा प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष सहित 10 लोगों पर विशेष कोर्ट में आरोप तय

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

धनबाद: झारखंड भाजपा के प्रभारी नागेंद्र त्रिपाठी, प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, गोमिया के पूर्व विधायक माधवलाल समेत 10 लोगों की मंगलवार को धनबाद के एमपी-एमएलए विशेष कोर्ट में पेशी हुई।

इसके बाद सभी पर कोर्ट ने आरोप तय किया। अब इन सभी के खिलाफ ट्रायल चलेगा।

धनबाद कोर्ट में पेशी के बाद सभी भाजपा नेता सांसद पीएन सिंह के धनसार स्थित आवास पर पहुंचे। सांसद ने सभी के लिए भोज का आयोजन किया।

उल्लेखनीय है कि जिस मामले में धनबाद कोर्ट में पेशी हुई, वह बोकारो जिले के तेनुघाट से जुड़ा है।

झारखंड विधानसभा चुनाव-2019 के दौरान तेनुघाट में चुनाव प्रचार के क्रम में प्रशासन ने झारखंड भाजपा के प्रभारी नागेंद्र त्रिपाठी, प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, गोमिया के पूर्व विधायक माधव लाल सिंह समेत 10 लोगों के खिलाफ आदर्श चुनाव आचार संहिता का मामला दर्ज किया था।

चूंकि, उस समय दीपक प्रकाश राज्यसभा के सदस्य नहीं थे।

राज्यसभा का सदस्य होने के बाद मामले को धनबाद विशेष कोर्ट में स्थानांतरित कर दिया गया। एमपी-एमएलए से संबंधित मामला होने कारण धनबाद के विशेष कोर्ट में सुनवाई चल रही है। इसी मामले में सभी आरोपितों की पेशी हुई।

Share This Article